विकास दुबे की गिरफ़्तारी पर शिवराज चौहान ने दी उज्जैन पुलिस को बधाई, बोले- उसने महाकाल को जाना ही नहीं

कानपुर मुठभेड़ का मास्टरमाइंड विकास दुबे को उज्जैन पुल‍िस ने गिरफ्तार कर ल‍िया है। शिवराज सिंह चौहान ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को कार्रवाई की जानकारी दी।

Shivraj singh chouhan congratulates Ujjain Police
Shivraj singh chouhan congratulates Ujjain Police 
मुख्य बातें
  • श‍िवराज स‍िंह चौहान ने की योगी आदित्‍यनाथ ने बातचीत
  • उज्‍जैन पुल‍िस ने क‍िया था व‍िकास दुबे को गिरफ्तार
  • श‍िवराज ने उज्‍जैन पुल‍िस को दी कार्रवाई की बधाई

कानपुर मुठभेड़ का मास्टरमाइंड विकास दुबे को उज्जैन पुल‍िस ने महाकाल पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर ल‍िया है। उसके दो साथियों बिटटू और सुरेश को भी गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई पर मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्‍जैन पुल‍िस को बधाई दी है। साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएँगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को जानकारी दी कि महाकाल मंदिर से कुख्‍यात विकास दुबे को पकड़ लिया गया है। मध्य प्रदेश के हाथ यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। तुरंत बाद सीएम योगी ने विकास दुबे गिरफ्तारी पर गृह विभाग और पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई।

विकास दुबे पर कानपुर में आठ पुलिसकमिर्यों की निर्मम हत्‍या करने का आरोप है। 2 जुलाई की रात उसके गांव बिकरु में अरेस्‍ट करने गई पुलिस फोर्स के आठ जवान मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। तभी से विकास दुबे फरार था। यूपी पुल‍िस ने उसके तीन साथियों को मार गिरा दिया है।

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उज्जैन से विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया है और इस बारे में उत्तर प्रदेश सरकार को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा, 'विकास की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। मध्य प्रदेश की पुलिस अलर्ट पर थी। वह उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हुआ है। हमारी पुलिस किसी अपराधी को छोड़ती नहीं है।'

अगली खबर