Mumbai: नाले में फोन फेंकने पर 17 साल की लड़की ने किया सुसाइड, ये थी वजह

Mumbai: पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की के परिवार को पड़ोस के एक लड़के के साथ उसके संबंध के बारे में पता चला और उन्होंने आपत्ति जताई। इसके बाद लड़की को उसकी बड़ी बहन ने डांटा और उसका फोन छीन लिया और एक नाले में फेंक दिया।

Mumbai 17 year old girl commits suicide after throwing phone in drain this was the reason
नाले में फोन फेंकने पर 17 साल की लड़की ने किया सुसाइड। 
मुख्य बातें
  • मलाड में 17 साल की लड़की ने किया सुसाइड
  • नाले में मोबाइल फेंकने पर लड़की ने उठाया कदम
  • बड़ी बहन ने नाले में फेंका था मोबाइल

Mumbai: मलाड में एक 17 साल की लड़की ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल लड़की की बड़ी बहन ने उसके मोबाइल फोन को नाले में फेंक दिया था, जिसके बाद उसने ये कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार को हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की के परिवार को पड़ोस के एक लड़के के साथ उसके संबंध के बारे में पता चला और उन्होंने आपत्ति जताई।

मलाड में 17 साल की लड़की ने किया सुसाइड

इसके बाद लड़की को उसकी बड़ी बहन ने डांटा और उसका फोन छीन लिया और एक नाले में फेंक दिया। बड़ी बहन को शक था कि लड़की हर दिन लड़के से बात कर रही है। अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों ने लड़की का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। घटना के संबंध में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट का मामला दर्ज किया गया है।

Mumbai Crime: मुंबई में सनसनी, कांदिवली में ड्राइवर ने तीन महिलाओं की हत्‍या कर लगाई फांसी, मिला सुसाइड नोट

बंद अस्पताल की इमारत में मृत मिले 4 लोग

वहीं एक दूसरी घटना में 17 साल की एक लड़की अपनी मां, बड़ी बहन और ड्राइवर के साथ बंद अस्पताल की इमारत में मृत पाई गई। लड़की की मां और बहन की हत्या दरांती से की गई थी। ऐसा संदेह है कि लड़की ने अपने ड्राइवर के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची और फिर आत्महत्या कर ली।

मृतकों की पहचान 46 साल की किरण दलवी, उनकी बड़ी बेटी 26 साल की मुस्कान दलवी, उनकी छोटी बेटी 17 साल की भूमि दलवी और ड्राइवर शिवदयाल सेन के रूप में हुई है। शव राधाभाई अस्पताल में मिले थे, जो पिछले 15 सालों से बंद है। परिवार का एक घर अस्पताल की बिल्डिंग में है। विवाद के बाद वे इंदौर चले गए। संदिग्ध हत्याओं के पीछे का मकसद लंबे समय से चल रहे आंतरिक पारिवारिक मुद्दे हैं।

Suicide case In Bhopal: भोपाल में मां के बर्थडे के दिन छात्रा ने किया सुसाइड, बोला था-दूंगी सरप्राइज

अगली खबर