Mumbai : शॉपिंग मॉल में फिमेल डॉग के साथ यौन हिंसा, डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट से लकड़ी का टुकड़ा निकाला

जानवरों को खाने वाली सामग्री एवं दवा पहुंचाने वाली एक महिला की नजर इस मादा कुत्ते पर पड़ी। महिला ने पाया कि मादा कुत्ते के शरीर से खून बह रहा है।

Mumbai : Female Dog Sexually Assaulted in Powai case registered
मुंबई में शॉपिंग मॉल में फिमेल डॉग के साथ यौन हिंसा। -फाइल पिक्चर 

मुंबई : मुंबई के पवई में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पवई स्थित एक शॉपिंग मॉल में एक फिमेल कुत्ते के साथ यौन हिंसा की गई है। इस फिमेल कुत्ते का नाम 'नूरी' है और उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट से एक लकड़ी टुकड़ा निकाला है। इस कुत्ते की हालत गंभीर है। यह घटना गुरुवार को सामने आई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानवरों को खाने वाली सामग्री एवं दवा पहुंचाने वाली एक महिला की नजर इस मादा कुत्ते पर पड़ी। महिला ने पाया कि मादा कुत्ते के शरीर से खून बह रहा है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने कुत्ते के प्राइवेट पार्ट में 11 इंच लंबा लकड़ी का टुकड़ा पाया। 'नूरी' को अस्पताल ले जाने वाली देवी सेठ ने मुंबई मिरर को बताया, 'नूरी खन से लथपथ थी। वह बेसुध पड़ी थी। लोग वहां से गुजर रहे थे लेकिन किसी ने इसकी मदद नहीं की। मैंने उसे देखा और अस्पताल लेकर आई।'

'नूरी' के शरीर से हालांकि लकड़ी के हिस्से को निकाल दिया गया है, फिर भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस दरिंदगी की वजह से उसके कई अंगों को नुकसान पहुंचा है और वह मौत से लड़ रही है। एक एनजीओ 'नूरी' का इलाज कराना चाहती है और इसके लिए वह फंड जुटाने की कोशिश में है। एनजीओ ने 'नूरी' को न्याय दिलाने की भी मांग की है। 

पवई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 एवं पशु क्रूरता निवारण (पीसीए) कानून के तहत मामला दर्ज किया है।
 

अगली खबर