गैंगरेप की शिकायत पर उतार दी 1000 पुलिसकर्मियों की टीम, जांच में पता चला लड़की ने गढ़ी थी कहानी  

Nagpur News : गत सोमवार को करीब 11 बजे लड़की ने कलामना पुलिस स्टेशन पहुंची और उसने गैंग रेप की शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में लड़की ने कहा था कि चिखाली इलाके के एक निर्जन स्थान पर दो लोगों ने उसका रेप किया।

Nagpur woman cooks up fake gang-rape story to marry boyfriend, sends cops into tizzy
महाराष्ट्र में लड़की ने गैंगरेप की झूठी शिकायत दर्ज कराई। 
मुख्य बातें
  • महाराष्ट्र के नागपुर में 19 साल की लड़की ने गैंगरेप की कहानी गढ़ी
  • शिकायत के बाद दिन भर जांच में जुटी रही 1000 पुलिसकर्मियों की टीम
  • पुलिस ने 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की, 250 सीसीटीवी फुटेज खंगाले

नागपुर : अपने प्रेमी से शादी करने के लिए नागपुर की एक 19 साल की लड़की ने गैंगरेप का झूठा केस दर्ज कराया। लड़की की इस शिकायत पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लड़की की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए और मामले की जांच के लिए पुलिस ने 1000 पुलिसकर्मियों की भारी भरकम टीम उतार दी। आरोपियों को पकड़ने और केस को सुलझाने के लिए नागपुर के पुलिस कमिश्नर और आला अधिकारी दिन भर छानबीन में जुटे रहे। दिन भर की अथक जांच और पूछताछ के बाद जो बात सामने आई उसने लड़की को ही कठघरे में खड़ा कर दिया।

लड़की ने कहा-दो लोगों ने उसका रेप किया

गत सोमवार को करीब 11 बजे लड़की ने कलामना पुलिस स्टेशन पहुंची और उसने गैंग रेप की शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में लड़की ने कहा था कि चिखाली इलाके के एक निर्जन स्थान पर दो लोगों ने उसका रेप किया। उसने दावा किया कि जब वह संगीत क्लास करने जा रही थी तो सफेद रंग की वैन में आए दो लोगों ने उससे रास्ता पूछा। इसके बाद दोनों व्यक्तियों ने उसे जबरन वैन में बिठा लिया। फिर एक कपड़े से उसका चेहरा ढंग दिया। लड़की का कहना है कि दोनों व्यक्ति उसे निर्जन स्थान पर ले गए और कथित रूप से उसका बलात्कार किया। 

Mumbai: पुलिस ने डांस बार में छापा मारा तो 'गायब' हुईं डांसर, दीवार का शीशा तोड़ा तो तहखाने में छिपी थीं 17 लड़कियां

दिन भर जांच में जुटी रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता का देखते हुए तुरंत पुलिसकर्मियों को जांच में लगा दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर भर के 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद जांचकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे कि महिला ने सामूहिक दुष्कर्म की कहानी गढ़ी है। बाद में महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए ऐसा किया। अधिकारी ने यह नहीं बताया कि युवती की असल योजनाएं क्या थी।

Hajipur Bribe News: नोट गिनते गिनते थक गए हाथ मंगानी पड़ी मशीन, बिहार के धनकुबेर अफसर पर छापेमारी

पुलिस ने 40 विशेष दल गठित किए

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, शहर में वैन गाड़ियों की जांच करने और महिला के दोस्तों से पूछताछ करने के लिए 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों के 40 विशेष दल गठित किए जबकि युवती को चिकित्सा जांच के लिए मायो अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि छह घंटों से अधिक समय की कड़ी मशक्कत और 50 से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि महिला ने सामूहिक दुष्कर्म की कहानी गढ़ी है।

अगली खबर