Noida: ट्रायल रुम में चेंज करती महिला को झांक रहा था सफाईकर्मी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Noida News: नोएडा के लॉजिक्स मॉल के एक ट्रायल रुम में चेंज करती महिला को झांक रहे हाउसकीपिंग स्टाफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

logix mall noida
लॉजिक्स मॉल नोएडा 
मुख्य बातें
  • मॉल के ट्रायल रुम में चेंज करती महिला को झांक रहा था सफाईकर्मी
  • दूसरे ट्रायल रुम में सफाई कर रहा शख्स स्टूल पर चढ़कर झांक रहा था
  • महिला की शिकायत और सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

नई दिल्ली : नोएडा के लॉजिक्स सिटी सेंटर मॉल से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। मॉल में एक महिला ट्रायल रुम में कपड़े ट्राय कर रही थी उसी समय एक सफाईकर्मी उसे झांक रहा था। ट्रायल रुम के अंदर मौजूद महिला की नजर जब उस शख्स पर पड़ी तो उसने अलार्म बजाया।  

महिला 32 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताई जाती है। उसने बताया कि जिस ट्रायल रुम के अंदर वो थी वहां मैंने देखा कि एक हाउसकीपिंग स्टाफ झांक रहा था। 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे की है। मॉल के शॉपर्सस्टॉप शोरुम की ये घटना है।

दूसरे रुम में कर रहा था सफाई
बंटी नाम का सफाईकर्मी उस ट्रायल रुम से लगे दूसरे ट्रायल रुम के अंदर मिरर की सफाई कर रहा था उसी दौरान उसने वहीं से झांक कर महिला को देखा था। एसीपी रजनीश वर्मा ने इस घटना के बारे में बताया कि 18 साल का बंटी दूसरे ट्रायल रुम में स्टूल पर खड़ा था और ऊपर से दूसरे ट्रायल रुम में झांक रहा था जहां पर महिला चेंज कर रही थी।

महिला ने बताया कि जब उसकी नजर आरोपी पर पड़ी तो उसने उसे टोका इसके बाद अन्य स्टाफ को इसकी जानकारी दी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  

शोरुम की सीसीटीवी फुटेज से मिला सबूत
महिला ने इसके बाद आरोपी को थप्पड़ भी मारने की कोशिश की थी। पुलिस अधिकारियों ने स्टोर से सीसीटीवी फुटेज की जांच की। शोरुम के मालिक ने बताया कि वे इस मामले से जुड़े सभी पक्षों को देख रहे हैं और वे जहां तक हो सके पुलिस की जांच में पूरी मदद करेंगे। 

पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
इधर शिकायत दर्ज किए जाने के बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 सी के तहत एक एफआईआर दर्ज कर ली है। लॉजिक्स मॉल के हेड आशीष शर्मा ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी और ना ही उन्हें स्टोर मैनेजमेंट ने इस बात की जानकारी दी। 

अगली खबर