Unnao: 2 महीने से लापता थी लड़की, अब जाकर मिला शव, सपा नेता का बेटा है आरोपी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 2 महीने पहले एक लड़की गायब हो गई थी। आरोप पूर्व सपा नेता के बेटे पर लगा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब जाकर लड़की का शव बरामद हुआ है।

unnao
उन्नाव  |  तस्वीर साभार: ANI

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में उस लड़की का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है, जो पिछले 2 महीने से लापता थी। पुलिस ने कथित तौर पर आरोपी के स्वामित्व वाले प्लॉट से एक लापता महिला का शव बरामद किया। ASP शशि शेखर सिंह ने कहा कि 8 दिसंबर को FIR दर्ज की गई थी और बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के बाद शव को बरामद कर लिया गया। पोस्टमार्टम किया जाएगा।

इससे पहले 24 जनवरी को रीता देवी ने कहा था रजोल सिंह (दिवंगत पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह के बेटे) 50 दिन पहले मेरी बेटी को जबरदस्ती ले गए। प्राथमिकी दर्ज की गई लेकिन मेरी बेटी अब भी उनके पास है। फतेह बहादुर सिंह सपा नेता रहे हैं। 

इस पर एएसपी शशि शेखर सिंह ने कहा कि हमने 22 साल के महिला के अपहरण का मामला दर्ज किया है। आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांच के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।

नाबालिग दलित लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या, खेत से बरामद हुआ शव, चेहरे पर चोट के निशान

बहन के अफेयर से नाराज 2 भाइयों ने 15 साल के लड़के की हत्या की, शव को गन्ने के खेत में दफनाया

अगली खबर