Woman killed army husband: पत्नी ने सैनिक पति को जहर देकर मारा, प्रेमी के साथ मिलकर रचा ये षड़यंत्र

क्राइम
Updated Nov 16, 2019 | 20:11 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने सैनिक पति को जहर देकर मार डाला। मामला महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ इलाके से सामने आया है।

wife killed army husband
पत्नी ने सैनिक पति की हत्या की  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ इलाके की पुलिस ने एक महिला को उसके बॉयफ्रेंड और दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने अपने इन दोस्तों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी है। 40 वर्षीय मृतक की पहचान एक सेना के जवान के तौर पर हुई है जो छुट्टियों पर घर आया हुआ था। उसका नाम संजय भोसले बताया जाता है। वह इन दिनों असम में तैनात था और छुट्टियों में घर आया हुआ था।

वह वकाड में आवारा लेक्सी सोसाइटी में अपनी पत्नी के साथ रहता था। आरोपी पत्नी की पहचान 29 वर्षीय शीतल संजय भोसले के तौर पर हुई है। उसके साथ 29 वर्षीय उसके बॉयफ्रेंड योगेश के कदम, 32 वर्षीय मनीष नारायण मदने, 35 वर्षीय राहुल अशोल काले का नाम भी शामिल है। इन सभी को 19 नवंबर को कोर्ट में पेश किए जाने तक पुलिस हिरासत में लिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक मर्डर 7 नवंबर को किया गया था। आरोपी पत्नी ने अपने पति संजय को पानी से भरे गिलास में जहर डाल दे दिया था जिसे पीने के बाद उसकी हत्या हो गई थी। अगली सुबह उसने कदम जो उसका बॉयफ्रेंड बताया जाता है उसे सूचित कर दिया। पुलिस के मुताबिक कदम ने ही महिला को सोडियम सायनाइड की टैबलेट दी थी।

कदम और शीतल की दो साल पहले मुलाकात हुई थी। आर्मी पति को पत्नी के अफेयर के बारे में भनक थी और वह बार-बार उससे इस बारे में सवाल-जवाब करता रहता था। उन लोगों ने संजय की हत्या करने के बाद अगली सुबह तड़के उसे जाकर फेंक आए थे। उसी शाम को किसी ने शव को देखा तो पुलिस को इस बारे में खबर कर दी। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ की रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले की जांच में पुलिस को चौंकाने वाले सबूत मिले। उसकी पत्नी के फोन रिकॉर्ड से कई बातों का खुलासा हुआ जिससे पुलिस को सुराग मिला। जब पत्नी से पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते अंत में उसने अपना गुनाह कबूल लिया।   
 

अगली खबर