पठानकोट आर्मी कैंप हमला: पंजाब पुलिस ने किया टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, ISYF के 6 गुर्गे गिरफ्तार

पिछले साल पठानकोट आर्मी कैंप हमले केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस ने टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) के छह गुर्गों की गिरफ्तारी की है।

punjab police
पंजाब में बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़  |  तस्वीर साभार: ANI

पंजाब पुलिस ने इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) समूह द्वारा समर्थित एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर उसके छह गुर्गों की गिरफ्तारी की है। इसके साथ ही पठानकोट आर्मी कैंप पर हमले सहित हैंड ग्रेनेड हमलों के मामलों को सुलझा लिया गया है।

पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने बताया कि एसबीएस नगर पुलिस ने उनके कब्जे से छह हथगोले (86 P), एक पिस्तौल (9 मिमी), एक राइफल (.30 बोर) के साथ जिंदा गोलियां और मैगजीन भी बरामद की हैं। 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान गुरदासपुर निवासी अमनदीप उर्फ मंत्री, गुरविंदर सिंह उर्फ गिंडी, परमिंदर कुमार उर्फ रोहित, राजिंदर सिंह उर्फ मल्ही, हरप्रीत सिंह उर्फ ढोलकी और रमन कुमार के रूप में हुई है। अज्ञात व्यक्तियों ने पठानकोट में हैंड ग्रेनेड फेंके थे। पहली घटना 11 नवंबर 2021 को चक्की पुल के पास हुई, जबकि दूसरा ग्रेनेड हमला 21 नवंबर को पठानकोट में सेना के 21 उप-क्षेत्र त्रिवेणी द्वार के बाहर हुआ था। 


अगली खबर