Rajasthan: महिला ने की पति की हत्या, इतने घंटों तक शव को बेड के नीचे रखा

Rajasthan: राजस्थान के चूरू में एक महिला ने अपनी पति की हत्या कर दी और उसके शव को 28 घंटे तक बिस्तर के नीचे रखा। बाद में जाकर उसने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।

body
महिला को हिरासत में लिया गया 
मुख्य बातें
  • महिला ने रस्सी बांधकर पति की हत्या की
  • हत्या के बाद शव को बेड में छिपा दिया
  • बदबू आने पर आरोपी महिला ने पुलिस को जानकारी दी

नई दिल्ली: एक महिला ने कथित रूप से अपने पति की हत्या कर दी और उसके शव को लगभग 28 घंटे तक बिस्तर के नीचे रखा। 28 घंटे के बाद महिला ने पुलिस को फोन किया और उन्हें घटना के बारे में सूचित किया। यह घटना राजस्थान के चूरू में हमीरवास टाउन के सांखडताल गांव में हुई। महिला ने सोमवार को पुलिस को तब फोन किया जब उसने देखा कि शव से दुर्गंध आ रही थी। मृतक व्यक्ति की पहचान निर्मल सिंह के रूप में हुई। सिंह और उनकी पत्नी दो बच्चों के माता-पिता थे। दोनों की शादी 2011 में हुई थी।

सिंह का शव उनके बड़े भाई को मिला, जिनकी पहचान अशोक सिंह जाट के रूप में हुई। जाट को शव तब मिला जब वह उनके (सिंह) घर में गए। सिंह की पत्नी की पहचान नीरज के रूप में हुई। रविवार आधी रात को दोनों में विवाद होने के बाद नीरज ने कथित रूप से अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। अपने पति की हत्या करने के बाद नीरज ने कथित तौर पर शव को बिस्तर के नीचे छिपा दिया।

नीरज ने पुलिस को बताया कि उसका पति हर रात उसके साथ मारपीट और बदसलूकी करता था। रविवार को दंपति के बीच बहस हुई, जिसके बाद महिला ने अपने पति का रस्सी से गला घोंट दिया। सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया। आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

अगली खबर