अश्लील वीडियो सेव कर रही थी महिला कांस्टेबल, गलती से लगा WA स्टेटस और खुल गई DSP संग संबंधों की पोल

Rajasthan Cop's Sex Scandal: राजस्थान में इन दिनों एक डीएसपी तथा महिला कांस्टेबल के अश्लील वीडियो की खबर सुर्खियों में है। फिलहाल दोनों को ही सेवा से निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Rajasthan Woman constable saving video in a folder but its accidentally updated on her Whatsapp status
अश्लील वीडियो ने खोली महिला कांस्टेबल और DSP के संबंधों पोल 
मुख्य बातें
  • ब्लैकमेल करने के लिए DSP संग बनाए थे महिला कांस्टेबल ने अश्लील वीडियो
  • एक व्हाट्सऐप स्टेटस ने खोल दी पोल दोनों के संबंधों की पोल
  • महिला कांस्टेबल और डीएसपी दोनों ही हो चुके हैं गिरफ्तार

जयपुर: राजस्थान में एक अश्लील वीडियो की चर्चा इन दिनों खूब सुर्खियां बंटोर रही है। यह वीडियो एक महिला कांस्टेबल और डीएसपी का है। वीडियो सामने आने के बाद हर कोई हैरान है और तुरंत ही प्रशासन हरकत में आया है डीसएपी तथा महिला कांस्टेबल दोनों को निलंबित कर गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब कई खुलासे हो रहे हैं और ज्यों-ज्यों जांच आगे बढ़ रही है नई-नई बाते सामने आ रही हैं। दरअसल 10 जुलाई को महिला कांस्टेबल के 8 वर्षीय बेटे का बर्थडे था और इसके लिए 5 स्टार होटल में दोनों ने ऐसी पार्टी की कि दोनों इस समय सलाखों के पीछे हैं।

एक गलती से खुली पोल

10 जुलाई को पुष्कर शहर के एक लग्जरी होटल में महिला कांस्टेबल के बेटे का बर्थडे मनाने के लिए लग्जरी सूट बुक कराया गया। यह के प्राइवेट स्विमिंग पूल में महिला कांस्टेबल और डीएसपी दोनों बर्थडे मना रहे थे और इस दौरान वीडियो भी शूट कर लिया। यह अश्लील वीडियो ऐसा वायरल हुआ जिससे हडकंप मच गया। दरअसल महिला कांस्टेबल वीडियो को अलग फोल्डर में सेव कर रही थी लेकिन गलती से वह व्हाट्सऐप स्टेटस लगा गया, जिस पर उसके पति और ससुराल वालों की नजर पड़ गई और मामला थाने तक पहुंच गया।

ब्लैकमेल करने की थी योजना

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है महिला कांस्टेबल के पास 50 से अधिक ऐसे वीडियोज और फोटोज हैं जिसमें वह डीएसपी के साथ अश्लील मुद्रा में नजर आ रही है। दरअसल महिला कांस्टेबल इसके जरिए डीएसपी को ब्लैकमेल करने की योजना बना रही थी और इसलिए उसने ये फोटो और वीडियो शूट किए थे। खबर के मुताबिक  DSP हीरालाल सैनी और महिला कॉन्स्टेबल के बीच क़रीब 5 साल से संबंध थे जिसकी वजह से महिला कॉन्स्टेबल ने अपने पति को छोड़ दिया था।

दोनों गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) ने राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) अधिकारी और महिला कांस्टेबल दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।कांस्टेबल को कालवाड क्षेत्र से उसके चाचा के घर से गिरफ्तार किया गया। नैतिक दुराचार के आरोप में बुधवार को निलंबित हीरा लाल सैनी और कांस्टेबल के अलावा दो अन्य आरपीएस अधिकारियों तथा जयपुर एवं नागौर के दो थानाधिकारियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।


 

अगली खबर