[VIDEO] हूटर बजाते हुए शख्स ने खाली सड़क पर दौड़ाई कार, लॉकडाउन की उड़ाई धज्जियां

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच जब लोग घरों के अंदर दुबककर बीमारी को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, एक शख्स लॉकडाउन के नियमों को ताक पर रखकर प्रशासन को अंगूठा दिखाता नजर आया।

Hooter guy arrested
हूटर बजाने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार 
मुख्य बातें
  • शख्स ने हूटर बजाते हुए खाली सड़क पर बेफिक्री के साथ दौड़ाई गाड़ी
  • पीछे वाली सीट पर बैठकर दूसरे शख्स ने रिकॉर्ड किया वीडियो
  • उड़ाई लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां, पुलिस को मिली क्लिप

मुंबई: महाराष्ट्र में एक शख्स के कोरोनो वायरस के प्रकोप के मद्देनजर देश भर में लागू किए गए लॉकडाउन को नजरअंदाज कर दिया और सड़कों पर प्रशासन को ठेंगा दिखाने की कोशिश की। शख्स को उसकी गाड़ी पर ड्राइव करते देखा गया था। घटना का एक वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया था।

शख्स को सड़कों पर मंडराते हुए भी देखा गया था। वह कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सामाजिक डिस्टेसिंग और घरों में रहने की बात की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आया। घटना के एक वीडियो में, एक सायरन की आवाज के साथ आदमी को अपनी कार चलाते देखा जा सकता है। वह कार में बैठकर मास्क लगाए हुए भी नजर आ रहा है। पीछे की सीट पर भी एक आदमी मौजूद है जो हंसते हुए वीडियो की रिकॉर्डिंग करता है।

ड्राइवर को चिल्लाकर यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'बचाओ, कोरोना, कोरोना', और दौरान वह खाली सड़क पर ड्राइव करते हुए नजर आ रहा है। घटना पुलिस के संज्ञान में आने के बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था। आगे की जांच जारी है।

महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज्य लॉकडाउन की घोषणा के बाद यह घटना सामने आई है।इस दौरान, निजी और सार्वजनिक वाहनों दोनों की आवाजाही प्रतिबंधित लगा दिया गया है।

वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी राज्य सीमाओं को सील कर दिया गया है। हालांकि, आवश्यक सेवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। किराना स्टोर, डेयरियां, फ़ार्मेसीज़ और मेडिकल सेंटर इस दौरान खुले हुए हैं।

अगली खबर