सिद्धू मूसेवाला केस में दो और गिरफ्तारी, चेतन और केशव अरेस्ट

सिद्धू मूसेवाला केस में दो और गिरफ्तारी हुई है। संदीप उर्फ केकड़ा के दो सहयोगी चेतन और केशव को अरेस्ट किया गया है।

Sidhu Moose Wala Murder Update,punjab police
सिद्धू मूसेवाला केस में दो और गिरफ्तारी 
मुख्य बातें
  • सिद्धू मूसेवाला केस में कुछ और अहम गिरफ्तारी हुई है
  • दिल्ली पुलिस ने माना है कि लारेंस बिश्नोई ही मास्टर माइंड है
  • गोल्डी बरार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।

सिद्धू मूसेवाला केस में चेतन और केशव की गिरफ्तारी हुई है। ये दोनों संदीप उर्फ केकड़ा के सहयोगी हैं। सिद्धू मूसेवाला केस में अहम जानकारी तब सामने आई जब उनके घर से निकलने के दौरान सीसीटीवी फुटेज सामने आई। उस फुटेज में एक शख्स सेल्फी लेते नजर आया था। उस शख्स के बारे में कहा जा रहा था कि वो ही शूटर्स को मूसेवाला के बारे में पल पल की जानकारी दे रहा था। मूसेवाला के घर से निकलने और वारदात के बीच कुल 15 मिनट का समय लगा था। और संदीप केकड़ा वारदात के अंजाम दिए जाने तक सटीक जानकारी देता रहा।

बठिंडा का रहने वाला है केशव
केशव,  बठिंडा का रहने वाला है सिरसा का पकड़ा गया आरोपी केकड़ा का साथी का जो सिद्धू मुसे वाले के गांव सिद्धू मुसे वाला की रेकी करने के लिए गांव गया था केशव की बुजुर्ग मां और बहन का रो रो कर बुरा हाल है उनका कहना है कि केशव को 2 महीने पहले ही घर से बेदखल किया हुआ था हमें नहीं पता कि वह सिद्धू मुसे कत्ल कांड में शामिल है हमें बठिंडा पुलिस बार-बार तंग परेशान कर रही है अगर केशव इसमें दोषी है तो उसे गोली मार देनी चाहिए उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए परंतु बठिंडा पुलिस हमें तंग परेशान ना करें

संदीप उर्फ केकड़ा की हो चुकी है गिरफ्तारी
संदीप उर्फ केकड़ा अब यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है और उम्मीद जताई जा रही है कि मूसेवाला के हत्यारे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे और उनकी गिरफ्तारी से राजफाश हो जाएगा कि आखिर वो कोन सा गिरोह था जो सिद्धू मूसेवाला की मौत के लिए जिम्मेदार था।Sidhu Moosewala Murder Case में Delhi Police ने बड़ा खुलासा किया है, पुलिस ने कहा कि हत्याकांड का मास्टरमाइंड Lawrence Bishnoi है, इसके साथ ही Pune Police ने सिद्धेश उर्फ महाकाल को गिरफ्तार किया है।

पुणे में महाकाल भी गिरफ्तार
पुणे पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक सिद्धू मुसेवाला केस में गिरफ्तार आरोपी सौरव उर्फ महाकाल से पूछताछ के आधार पर पता चला है कि शूटर संतोष जाधव 3 दिन पहले तक पुणे में था।पंजाब पुलिस ने जब उसकी तस्वीरे जारी की जिसके बाद 3 दिन पहले वो नेपाल जाने के लिए  पुणे से निकल गया।

अगली खबर