दो लड़कों के साथ रेप फिर नेकेड ही जिंदा दफनाया, जानिए पूरा मामला

दो लड़कों को प्रताड़ित किया गया। चाकुओं से उन पर हमला किया गया इसके बाद उनके साथ रेप किया गया फिर नेकेड अवस्था में उन्हें जिंदा दफनाया। पढ़िए ये खौफनाक दास्तां-

crime news
लड़कों के साथ रेप कर जिंदा दफनाया  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली : दो टीनेजर लड़कों को पहले टॉर्चर किया गया फिर उसके साथ रेप किया गया इसके बाद उन्हें कब्रिस्तान में जिंदा दफन कर दिया गया। हालांकि सूचना मिलने के बाद फौरन पुलिस वहां पहुंची और उन दोनों को रेस्क्यू कर लिया। दिल दहला देने वाला ये मामला स्वीडन के स्टॉकहोम से सामने आया है।

दोनों पीड़ित लड़कों की 15 साल से कम है। जिन दो आरोपी लड़कों ने उनके साथ रेप किया था उनकी उम्र 21 साल और 18 साल है। ये वारदात शनिवार 11 बजे रात की है। जानकारी के मुताबिक पीड़ितों ने उन दोनों आरोपियों से ड्रग्स खरीदने से इनकार कर दिया था।

इसी बात से नाराज होकर उन दरिंदों ने उनकी इच्छा के विरुद्ध उन्हें ले जाकर पहले उनके साथ मारपीट की इसके बाद उनके साथ रेप किया और फिर कब्रिस्तान में ले जाकर जिंदा दफना दिया।

स्वीडिश पुलिस ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि यंग लड़कों को पहले टॉर्चर किया गया था इसके बाद उनके साथ रेप किया गया था। टॉर्चर करने के क्रम में उनके पैरों में चाकू मारा गया था।

दफनाने के पहले जबरदस्ती उनके कपड़े उतरवाए फिर उन्हें कब्रिस्तान में कब्र में जाने को कहा। किस्मत से रविवार की सुबह पास से गुजरने वाले एक व्यक्ति को किसी अनहोनी की भनक लगी तो उसने पुलिस को इस बारे में खबर कर दी।

करीब 10 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने उन दोनों को कब्र में नेकेड पर जिंदा पाया। पुलिस के मुताबिक उन्हें गंभीर चोटें आई हैं पर उनकी हालत स्थिर है। उन दोनों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के वक्त एक आरोपी ने एक पीड़ित के कपड़े पहन रखे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ, किडनैपिंग, प्रताड़ना, रेप व लूटपाट के मामलों में केस दर्ज किया गया है। इधर गिरफ्तारी के बाद भी दोनों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूलने से मना कर दिया।


 

अगली खबर