उन्नाव: रेप पीड़िता को कैरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

क्राइम
Updated Dec 05, 2019 | 11:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ रेप के बाद उसे पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश की है।

woman raped and set ablaze in Bihar area of Unnao UP
उन्नाव: रेप पीड़िता को कैरोसिन छिड़कर जिंदा जलाने की कोशिश  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • उन्नाव में एक रेप पीड़िता को कैरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश
  • रेप पीड़िता को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया, एक आरोपी फरार , चार गिरफ्तार
  • पीड़ित युवती के साथ कुछ समय पहले हुआ था दुष्कर्म, घटना उन्नाव के बिहार एरिया की

उन्नाव: उन्नाव में एक रेप पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जलाने की कोशिश की है। पीड़िता को गंभीर हालत में लखनऊ स्थित जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।  खबरों के मुताबिक युवती से रायबरेली में बलात्कार हुआ था। गुरुवार सुबह को सुनवाई के लिए जब पीड़िता अपने घर से निकली तो आरोपी और उसके साथियों ने पीड़िता पर कैरोसीन छिड़क दिया और आग लगा दी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया। 

अपराधियों के हौसलें इतने बुलंद थे कि वो आग लगाने के बाद फरार हो गए हैं। मामला उन्नाव के बिहार इलाके का है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा जबकि दो आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़िता के साथ इसी साल मार्च में पांच लोगों ने रेप किया था।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्नाव की इस घटना को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कल देश के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ-साफ झूठ बोला कि यूपी की क़ानून व्यवस्था अच्छी हो चुकी।हर रोज ऐसी घटनाओं को देखकर मन में रोष होता है। भाजपा नेताओं को भी अब फर्जी प्रचार से बाहर निकलना चाहिए।'

अगली खबर