क्या है इस खूनी झील का रहस्यमयी राज, इसके पानी में फिर तैरती मिली एक महिला की लाश

फरीदाबाद का खूनी झील एक फिर से चर्चा में है। जानिए क्या है इस बार चर्चा का विषय।

death valley faridabad
फरीदाबाद का खूनी झील 

नई दिल्ली : दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक झील है जिसे डेथ वैली के नाम से जाना जाता है। इस झील के पानी की कुछ रहस्यमयी कहानियां हैं जो लोगों के बीच प्रचलित है। इस झील में अक्सर किसी ना किसी की मौत की खबरें सामने आती है और इस झील के पानी के ऊपर लाशें तैरती नजर आ जाती हैं।

अब एक बार फिर से इस झील के ऊपर एक लाश तैरती मिली है। महिला की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। दरअसल रिपोर्ट के मुताबिक फरीदाबाद में स्थित एक फैक्ट्री के सुपरवाइजर ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने के बाद इसकी लाश उठाकर इसी डेथ वैली में फेंक दी थी। 

महिला के पति का आरोप है कि उसका उस सुपरवाइजर के साथ चक्कर चल रहा था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है लेकिन इसी बीच ये खूनी झील एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा में है। बता दें कि इस झील को खूनी झील इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां पर इससे पहले भी दर्जनों लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है।

इस झील के आस-पास की खूबसूरत वादियां यहां आने वाले सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है इसलिए यहां पर लोग घूमने आते रहते हैं। ये झील अरावली की पहाड़ियों में किए गए अवैध खनन के बाद बनी है इसमें आए दिन हादसे होते रहते हैं। ये झील कई लोगों की मौत का गवाह बन चुका है बावजूद इसके लोगों का यहां पर आना बदस्तूर जारी है।

लोगों का मानना है कि खनन के बाद इसमें गहरे-गहरे गड्ढे बन गए हैं जिसके कारण ये हादसे होते रहते हैं। यहां पर लगातार चेतावनी दी जाती रहती है कि वे झील में ना उतरें लेकिन फिर भी यहां आने वाले पर्यटक उनकी बात नहीं मानते और वे तैरने के लिए झील में उतर जाते हैं। 

अगली खबर