Delhi: लोन देने के बहाने महिला टूरिस्ट से गैंगरेप, लूटियन दिल्ली के फाइव स्टार होटल की घटना

Delhi Crime News: पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक मामले में मुख्य आरोपी मनोज शर्मा मालवीय नगर का रहने वाला है। पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की जांच की जा रही है।

woman alleges gang-rape by five men at Lutyens Delhi's five star hotel
लोन देने के बहाने महिला टूरिस्ट से गैंगरेप, लूटियन दिल्ली के फाइव स्टार होटल की घटना।  |  तस्वीर साभार: PTI
मुख्य बातें
  • लोन की दूसरी किश्त लेने आई 27 साल की महिला के साथ होटल में गैंगरेप
  • पांच लोगों ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी परिचित थे
  • पीड़िता का आरोप है कि एक महिला ने उसका रेप करने के लिए लोगों को उकसाया

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में एक महिला टूरिस्ट गाइड के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 27 साल की इस महिला ने एक फाइव स्टार होटल में पांच लोगों पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि एक महिला ने लोगों को उकसाया जिसके बाद उसका गैंगरेप हुआ। पुलिस ने उस महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता टूरिस्ट गाइड और टिकट बुकिंग एजेंट है। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार रात वह आरोपियों जो कि उसके परिचित हैं, उनसे लोन की दूसरी किश्त लेने गई थी। 

मालवीय नगर का रहने वाला है आरोपी
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक मामले में मुख्य आरोपी मनोज शर्मा मालवीय नगर का रहने वाला है। पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शर्मा पेशे से ठेकेदार है और उसने घटना के बाद पीड़ित महिला को उसके घर पर छोड़ा।

लोन की दूसरी किश्त लेने होटल आई थी महिला
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'पीड़िता का दावा है कि उसे लालच देकर होटल में बुलाया गया। उससे कहा गया कि आरोपी कम दर पर उसे लोन उपलब्ध कराएंगे। पीड़िता को पैसे की सख्त जरूरत थी।' पीड़िता का कहना है कि उसे रात के समय 9.30 बजे होटल के समीप आने के लिए कहा गया। आरोप है कि आरोपी पैसे देने के बहाने उसे होटल के कमरे में ले गए और बारी-बारी से रात एक बजे तक रेप किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। आरोपियों ने पीड़िता की पिटाई भी की। इस वारदात के बारे में पुलिस में शनिवार को शिकायत दर्ज कराई गई।

पीड़िता को 7 लाख रुपए मिल चुके थे
पुलिस के एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि होटल में कमरे की बुकिंग दो कारोबारियों के नाम से की गई। पीड़ित लड़की एक तीसरे व्यक्ति के जरिए शर्मा से मिली थी और वह 18 लाख रुपए का लोन चाहती थी। पीड़ित लड़की को पहले 7 लाख रुपए मिल चुके थे और लोन की दूसरी किश्त बाकी थी। इस दूसरे किश्त को लेने के लिए लड़की होटल आई थी। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला के साथ शर्मा होटल के बाहर पीड़ित लड़की से मिला और उसे कमरे में लेकर गए। इस कमरे में चार लोग पहले से मौजूद थे। पीड़िता का आरोप है कि वहां मौजूद महिला ने इन पांचों लोगों को उसका रेप करने के लिए उकसाया। सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है।

अगली खबर