Noida : पति की आत्महत्या के बाद से अवसाद से जूझ रही महिला ने की खुदकुशी

क्राइम
भाषा
Updated Jun 25, 2020 | 11:02 IST

सहायक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र स्थित पंचतत्व हैबिटेट टेक जोन-4 सोसायटी में रहने वाली पारुल अग्रवाल (44 वर्ष) ने बुधवार देर रात अपने फ्लैट में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी की।

Woman committs suicide in Noida
नोएडा में महिला ने की खुदकुशी।  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नोएडा : नोएडा में पति के आत्महत्या करने के कारण अवसाद से जूझ रही एक महिला ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
सहायक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र स्थित पंचतत्व हैबिटेट टेक जोन-4 सोसायटी में रहने वाली पारुल अग्रवाल (44 वर्ष) ने बुधवार देर रात अपने फ्लैट में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि महिला के पति सर्वेश गर्ग ने भी इस साल 27 मार्च को अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महिला तभी से अवसाद में थी।

सिंह ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले महिला ने एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने बताया है कि वह अपने पति की मौत से काफी व्यथित थी और इसी वजह से उसने आत्महत्या की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

अगली खबर