MP: इंदौर में महिला के साथ पति और उसके दोस्तों ने किया गैंगरेप, क्रूरता की हदें पार, सिगरेट से जलाया

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला के साथ उसके पति और पति के 4 दोस्तों ने गैंगरेप किया। इतना ही नहीं उन्होंने महिला के साथ क्रूरता भी की। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

rape
प्रतीकात्मक तस्वीर 

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ उसके पति और उसके चार दोस्तों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और उसे प्रताड़ित किया। पुलिस ने बताया कि सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 32 साल की महिला ने दावा किया है कि उसके पति और अन्य लोगों ने उसके साथ क्रूरता की, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और सिगरेट से उसके प्राइवेट पार्ट्स को भी जलाया। 

एक अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। कथित सामूहिक बलात्कार नवंबर 2019 से अक्टूबर 2021 के बीच इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र के एक फार्महाउस में हुआ था।

छत्तीसगढ़ की रहने वाली महिला ने इंदौर के रहने वाले शख्स से मैट्रीमोनियल साइट पर मिलने के बाद शादी कर ली थी। हालांकि, वह व्यक्ति पहले से ही शादीशुदा था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह किसी तरह फार्महाउस से भाग निकली और अपने माता-पिता के घर छत्तीसगढ़ चली गई। लेकिन आरोपियों में से एक ने उसे नुकसान पहुंचाने के इरादे से उसका पीछा किया।

राजस्थान के अलवर में नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी मामले में नया मोड़, पुलिस का दावा- मूक-बधिर से रेप की पुष्टि नहीं

पुलिस ने कहा कि पीड़िता के पति सहित पांच लोगों पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच जारी है।

दबोचा गया 'सनकी सीरियल किलर', लड़कियों का रेप कर दबा देता था गला, आगरा नहर में लगाता था लाश को ठिकाने

अगली खबर