महिला जेलर को कोर्ट ने पहुंचा दिया जेल, कैदी के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें हुई थी वायरल

क्राइम
Updated Dec 27, 2019 | 20:12 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

महिला जेलर का कैदी के साथ अफेयर की खबरें जब जेल प्रशासन तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। दोनों की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल होने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा। जानिए क्या हुआ आगे-

court
महिला जेलर का कैदी के साथ अफेयर  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली : एक महिला जेल अधिकारी का एक कैदी के साथ अफेयर हो गया। इस अफेयर की खबर जेल प्रशासन के बीच फैलते ही इस पर जांच की गई जिसके बाद महिला जेलर को जेल की सजा सुनाई गई। मामला ब्रिटेन के रेक्सहैम जॉनटाउन का है। 27 वर्षीय आयशिया गुन नाम की महिला को नवंबर 2018 में गिरफ्तार किया गया था।

उसे 29 वर्षीय कैदी खुर्रम रजाक के साथ आपत्तिजनक परिस्थितियों में पाया गया था जिसके बाद जेलर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल की सजा दे दी गई। जांच के दौरान पाया गया कि आयशिया और खुर्रम ने आपस में 12,00 फोन कॉल्स एक दूसरे को किए थे। इनमें वीडियो कॉल भी थे।

केवल पांच महीनों के अंतराल में इनका अफेयर काफी गहरा हो गया था। इन दोनों की कई वीडियोज इंटरनेट पर भी वायरल हो गई थी। बताया जाता है कि रजाक हथियार चोरी के मामले में 12 साल की जेल की सजा काट रहा है।

मोल्ड क्राउन कोर्ट में सुनवाई के दौरान ये बताया गया कि गुन ने इस मामले में कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की थी। गुन ने अफेयर के दौरान रजाक को नए कपड़े और स्मार्टवॉच भी लाकर दिए थे। इतना ही नहीं वह अपने ब्रा में छुपाकर उसके लिए अंडरवेयर भी लेकर आती थी।

जांच के दौरान उसके फोन में उन दोनों की किस करते हुए कई तस्वीरें पा गई। इस मामले में कैदी खुर्रम रजाक को अन्य 8 महीने की जेल की सजा बढ़ा दी गई।    

अगली खबर