पति के दूसरी महिला के साथ थे संबंध, इंजीनियर पत्नी ने पंखे से लटक कर दे दी जान

क्राइम
Updated Nov 03, 2019 | 10:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

पति के एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर से तंग आकर पत्नी ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मामला हैदराबाद से सामने आया है।

techie suicide
महिला इंजीनियर ने की आत्महत्या  |  तस्वीर साभार: ANI

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एक महिला इंजीनियर ने अपने पति के विवाहेतर संबंधों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक महिला के पति का किसी दूसरी महिला के साथ पिछले कई दिनों से अफेयर चल रहा था। इसी बात को लेकर वह बेहद तनाव में रहती थी जिसके बाद उसने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। 

अंबरपेट पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात को उन्हें सूचना मिली कि एक महिला ने अपने आवास पर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान पवनी के तौर पर हुई है जो शहर में किसी आईटी कंपनी में इंजीनियर के तौर पर काम करती थी। 

पुलिस ने बताया कि पवनी की पांच साल पहले सुकीत से शादी हुई थी। पांच सालों से ये कपल अंबरपेट में ही एक साथ रह रहा था। पुलिस के मुताबिक सुकीत अक्सर पवनी के साथ दहेज की मांग करते हुए उसे मारता-पीटता रहता था। पिछले कुछ महीनों से उसका किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा था।  

जब उसकी पत्नी पवनी को अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चला तो वह तनाव में आ गई। तंग आकर उसने अपने घर पर ही कमरे में छत के पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में धारा 304-बी के तहत सुकीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा पवनी की बॉडी को उस्मानिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

अगली खबर