Mumbai: घर के बाहर खेल रहे 3 साल के बच्चे पर चढ़ी कार, CCTV में कैद हुई घटना

Mumbai car video: मुंबई में घर के बाहर खेल रहे 3 साल के बच्चे के ऊपर एक कार चढ़ जाती है। अच्छी बात है कि बच्चे को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Mumbai
वीडियो परेशान कर देने वाला है 

नई दिल्ली: मुंबई से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां के मालवणी इलाके में अपने घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे के ऊपर से कार निकल जाती है। बच्चा 3 साल का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार बच्चे के ऊपर से चढ़ गई। ये घटना 11 सितंबर की है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अच्छी बात ये है कि हादसे में बच्चा बच गया और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पहले भी इस तरह के कई वीडियो सामने आए हैं, जो परेशान करने वाले थे। कई मामलों में गंभीर चोटें भी लगीं। 

अगली खबर