VIDEO: बच्चे पर डाला गर्म मोम, चेहरे-पेट पर मारे मुक्के, महिला ने की ऐसी बर्बरता

एक महिला बड़ी बेरहमी से एक बच्चे की पिटाई करती है। इसका वीडियो सामने आया है। महिला पहले बच्चे पर गर्म मोम डालती है और फिर मुक्के मारती है।

child thrash
बच्चे के साथ बर्बरता 

नई दिल्ली: एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो आपको परेशान भी कर सकता है। इसमें एक बच्चे के साथ की गई क्रूरता उजागर हुई है। बच्चे को उसके घर में ही प्रताड़ित किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे को उसकी ही दादी बर्बर तरीके से प्रताड़ित कर रही है। ये निर्दयी महिला को बच्चे को पिटती है। मोमबत्ती के गर्म मोम को बच्चे के ऊपर डालती है। 

बच्चे को काफी दर्द होता है और वो चिल्ला-चिल्लाकर रोता है। वीडियो में बगल में बैठी हुई एक और महिला को देखा जा सकता है। महिला एक बार नहीं बल्कि तीन बार बच्चे के हाथों पर गर्म मोम डालती है। इसके अलावा महिला बच्चे के सिर, पेट और पीठ पर मुक्के भी मारती है। उसे थप्पड़ मारती है। 

वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों द्वारा शेयर किया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की प्रमुख रेखा शर्मा ने भी एक ट्वीट का जवाब देते हुए इस घटना के स्थान के बारे में पूछताछ की।
 

अगली खबर