गाजियाबाद: बेटी से छेड़छाड़ का किया विरोध, शख्स ने बेरहमी से की महिला की पिटाई, सामने आया वीडियो

Ghaziabad elderly woman thrashed: गाजियाबाद से एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स बेरहमी से एक बुजुर्ग महिला की पिटाई कर रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

woman thrashed
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी 

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान और परेशान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एक बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीट रहा है। बताया जाता है कि महिला ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ के प्रयास का विरोध किया था। इसी के बाद कथित तौर पर उसकी बेटी से छेड़छाड़ की कोशिश करने वाले व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई।

जब शख्स महिला की पिटाई कर रहा था उस समय कोई भी मदद या बचाव के लिए आगे नहीं आया। यह घटना 12 सितंबर को हुई। आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के परिवार का आरोप है कि उसका मेडिकल चेकअप ठीक से नहीं किया गया। एसपी गाजियाबाद अभिषेक वर्मा ने बताया कि बुजुर्ग महिला की पिटाई करने वाला उनका पड़ोसी था और उसका नाम सुनील चौधरी है। 

ये घटना गाजियाबाद के कविनगर की है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बेरहमी से महिला की पिटाई कर रहा है और उसने कुर्सी भी मारी। महिला काफी देर तक रोड पर बेसुध पड़ी रही। गिरफ्तार करने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने कहा, 'वादी द्वारा लिखायी गई FIR में छेडखानी का जिक्र नहीं है, सिर्फ मारपीट का जिक्र है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।'

अगली खबर