'क्राइम पेट्रोल' देखकर लड़की ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पिता से मांगे 10 लाख 

क्राइम
भंवर पुष्पेंद्र
Updated Jul 12, 2022 | 14:44 IST

जब पिता को अपनी लड़की के लापता होने की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रिचा तोमर के निर्देश पर एक टीम बनाकर तुरंत मामले की तफ्तीश में जुट गई। तमाम सबूत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी को धर दबोचा।

 Girl hatches conspiracy to kidnap hersrlf, demanded 10 lakhs from father
झालावाड़ में लड़की ने खुद के अपहरण की साजिश रची। 

झालावाड़ : झालावाड़ पुलिस की उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब लापता लड़की और उसके प्रेमी को पकड़ा और जब पूछताछ की तो पुलिस के जमीन तले जमीन खिसक गई। पूछताछ में लड़की बताया कि लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रची। लड़की ने अपने पिता को वाट्सअप पर अपनी तस्वीर भेजी। इस तस्वीर में लड़की के हाथ-पैर बंधे थे। लड़की ने पिता से 10 लाख रु. की रकम बतौर फिरौती मांगी। 

तफ्तीश में जुटी पुलिस को मामला समझ में आया
जब पिता को अपनी लड़की के लापता होने की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रिचा तोमर के निर्देश पर एक टीम बनाकर तुरंत मामले की तफ्तीश में जुट गई। तमाम सबूत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी को धर दबोचा। पूछताछ में मालूम पड़ा कि लड़की झालावाड़ के B.Ed दर्शन कॉलेज में एग्जाम देने के लिए आई थी। उसका एमए फाइनल का पेपर था।

पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी को दबोचा
इसके कुछ ही समय बाद लड़की के पिता के मोबाइल पर  मैसेज आया जिसमें 10 लाख रु की मांग की गई। पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी को धर दबोचा है। लड़की ने बताया कि अपने अपहरण का आइडिया उसको सीरियल 'क्राइम पेट्रोल' देखकर आया था। उसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

अगली खबर