Kerala: बीते कुछ महीनों में 38 लोगों ने किया मेरा रेप, नाबालिग लड़की का सनसनीखेज खुलासा

पीड़िता के साथ यौन उत्पीड़न की पहली घटना वर्ष 2016 में तब हुई जब वह 13 साल की थी और इसके एक साल बाद फिर उसे इस तरह की यातना का सामना करना पड़ा।

Kerala : minor says she was sexually abused by 38 men over past few months
केरल के मल्लापुरम में नाबालिग लड़की से रेप। -प्रतीकात्मक तस्वीर  |  तस्वीर साभार: PTI

मल्लापुरम : केरल के मल्लापुरम में एक नाबालिग लड़की का दावा है कि बीते कुछ महीनों में 38 लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने 44 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। लड़की का दावा है कि उसके साथ 2016 से दुष्कर्म हो रहा है। लड़की को शेल्टर होम में रखा गया था। मानकों का पालन न करने पर इस शेल्टर होम के खिलाफ भी शिकायत दर्ज हुई है। निर्भया केंद्र पर काउंसिल के दौरान लड़की ने अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी। 

13 साल की उम्र में पहली बार हुआ यौन उत्पीड़न
पीड़िता के साथ यौन उत्पीड़न की पहली घटना वर्ष 2016 में तब हुई जब वह 13 साल की थी और इसके एक साल बाद फिर उसे इस तरह की यातना का सामना करना पड़ा। दूसरी घटना के बाद उसे बाल गृह भेजा गया और करीब एक साल पहले उसे अपनी मां और भाई के साथ रहने की अनुमति दी गई। सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद हनीफा ने बताया कि लड़की बाल गृह से निकलने के बाद कुछ समय से लापता थी और पिछले दिसंबर में पलक्कड़ में उसके होने की जानकारी मिली जहां से उसे निर्भया केंद्र लाया गया।


 

अगली खबर