Noida : अंतरिक्ष सोसायटी में महिला की मौत की गुत्थी सुलझी, बेटी ने मां को तवे से पीट-पीकर मार डाला

Noida Crime News : पुलिस का कहना है कि लड़की ने अपनी मां के सिर पर तवे से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद खून से लथपथ शरीर को घर में छोड़कर चली गई। किसी को कोई शक न हो इसलिए14 वर्षीया लड़की थोड़े समय बाद घर लौटी और लोगों को फोनकर बताया कि उसकी मां पर किसी ने हमला किया है।

 Murder mystery solved in antriksh society of noida sector 77 daughter killed mother
नोएडा के अंतरिक्ष सोसायटी में महिला की हुई हत्या। 
मुख्य बातें
  • नोएडा सेक्टर 77 स्थित अंतरिक्ष सोसायटी में महिला की मौत की गुत्थी सुलझी
  • पुलिस का दावा है कि महिला की बेटी ने ही अपनी मां को तवे से पीटकर मार डाला
  • एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी 33 वर्षीया महिला, अपने पति से अलग रहती थी

Noida Crime News : नोएडा के सेक्टर -77 स्थित अंतरिक्ष सोसायटी में महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस का कहना है कि 33 वर्षीया इस महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी नाबालिग बेटी ने की। पुलिस के मुताबिक 14 वर्षीया नाबालिग लड़की का अपनी मां के साथ झगड़ा हुआ था जिससे वह नाराज थी। गुस्साई बेटी ने अपनी मां की तवे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि महिला ने अपने बेटी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। पुलिस का दावा है कि इससे लड़की मानसिक रूप से परेशान थी। महिला एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी और अपने पति से अलग रहती थी।

मां को खून से लथपथ घर में छोड़कर चली गई थी 
पुलिस का कहना है कि लड़की ने अपनी मां के सिर पर तवे से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद खून से लथपथ शरीर को घर में छोड़कर चली गई। किसी को कोई शक न हो इसलिए14 वर्षीया लड़की थोड़े समय बाद घर लौटी और लोगों को फोनकर बताया कि उसकी मां पर किसी ने हमला किया है। महिला का एक बेटा है जो ननिहाल में रहता है। इस सनसनीखेज हत्याकांड को सुनकर लोग हैरान हैं और उन्हें एक बार इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 
 

अगली खबर