बाराबंकी में 8 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी भागने का किया प्रयास और फिर, [VIDEO]

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रिलेटिव के ड्राइवर ने आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया। 

Rape of 8-year-old girl in Barabanki
यूपी में 8 साल की बच्ची के साथ बलात्कार  |  तस्वीर साभार: Representative Image

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आठ साल की लड़की के साथ कथित तौर पर उसके रिलेटिव के ड्राइवर ने बलात्कार की। पुलिस ने 26 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कथित घटना शनिवार को हुई। बलात्कार करने के बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले करने से पहले उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने आरोपी को पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
 
इस साल जनवरी में तेलंगाना में एक व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। उनकी पहचान रासा कोमुरैया के रूप में की गई थी। पीड़िता अपनी दादी और मां के साथ अपने घर पर सो रही थी जब आरोपी ने कथित रूप से घर में प्रवेश किया और उसका अपहरण कर लिया। घटना कोनम्पेट गांव में हुई। जांच में पता चला कि आरोपी नाबालिग लड़की का रिश्तेदार था।

घटना का पता तब चला जब चार साल की बच्ची की मां ने अगली सुबह उठकर देखा कि बेटी गायब है। उसने बच्ची की तलाश शुरू की और उसे एक कपास के खेत में पाया। नाबालिग लड़की ने अपनी मां और परिवार के सदस्यों को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।

नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच में पता चला कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे। कई चोट के निशान होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। 

अगली खबर