[VIDEO] दिल्ली में व्यस्त सड़क पर दिन दहाड़े लूट, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

क्राइम
Updated Aug 13, 2019 | 21:21 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

राजधानी दिल्ली में इन दिनों लूट की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। उत्तम नगर से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें लुटेरों के एक गैंग को भीड़भाड़ वाली सड़क पर लूट करते हुए देखा जा सकता है।

robbery
लूट 

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में इन दिनों लुटेरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। इसकी कई खबरें आए दिन मीडिया में भी आती रहती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ नाबालिग लड़के दिन दहाड़े व्यस्त सड़क पर से एक बाइक सवार व्यक्ति से बेझिझक लूट करते हुए नजर आ रहे हैं। 

यह मामला उत्तम नगर के बिन्दापुर इलाके का है। ये वीडियो भीड़भाड़ वाली सड़क का है जिसमें लुटेरों का एक गैंग नजर आ रहा है जो सड़क पर आने जाने पर वालों पर घात लगाए हुए रखता है। कुछ ही देर में इस गैंग के एक-दो सदस्य सड़क पर जाते हैं और सड़क पर मौजूद सैकड़ों लोगों के सामने एक बाइक सवार की पीठ पर टंगी बैग से सामान चुरा लेते हैं।   

सड़क पर अपने टार्गेट को भांप पर दो लड़के उस बाइक सवार की ओर बढ़ते नजर आते हैं। सड़क पर ट्रैफिक जाम के कारण बाइक धीरे-धीरे निकल रही थी। उसी का फायदा उठाते हुए उन लड़कों ने आराम से बाइकसवार के पीछे कंधे पर रखे बैगपैक से सामान निकाल लिया औऱ आराम से चलते बने। इस दौरान हैरानी की बात तो ये थी कि लोगों ने उन्हें ऐसा करते हुए देखा लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया। एक शख्स ने तो उसकी वीडियो ही बना ली।   

इस गैंग को पकड़ने के उद्देश्य से एक टीम भी तैयार की गई है। बहरहाल इस वीडियो से ये स्पष्ट है कि लुटेरे गैंग के ये सदस्य व्यस्त सड़क का पूरा-पूरा फायदा उठा रहे हैं। राजधानी की सड़कों पर स्वतंत्रता दिवस के दौरान पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम के समय इस तरह की घटना ने चिंता खड़े कर दिए हैं। 
 


 

अगली खबर