एम्स की डॉक्टर ने साथी डॉक्टर पर बलात्कार का लगाया आरोप, आरोपी फरार

दिल्ली समाचार
मोहित ओम
मोहित ओम | Senior correspondent
Updated Oct 15, 2021 | 17:16 IST

दिल्ली एम्स की एक महिला डॉक्टर ने अपने पुरुष साथी पर बलात्कार का आरोप लगाया। आरोपी डॉक्टर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

rape, aiims, delhi crime news, delhi crime latest,
AIIMS की डॉक्टर का साथी डॉक्टर पर रेप का आरोप, आरोपी फरार 
मुख्य बातें
  • एम्स की महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार
  • पीड़ित ने साथी डॉक्टर पर बलात्कार का आरोप लगाया
  • आरोपी डॉक्टर पुलिस की पकड़ से बाहर

देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस को 11 अक्टूबर को महिला डॉक्टर ने शिकायत दी और बताया कि 26 सितम्बर को उसके जन्मदिन के सेलिब्रेशन के दौरान आरोपी डॉक्टर ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

बर्थ डे के दिन रेप को अंजाम
महिला की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने हौज खास टाने में केस दर्ज कर के मामले की जांच शुरू की है। इस महिला डॉक्टर ने बताया कि 26 सितम्बर को उसका जन्मदिन था और जन्मदिन की शाम उसने अपने दोस्तो और साथियों के जन्मदिन  का  जश्न मना रहे थी। जश्न के बाद वो किसी काम से अपने साथी डॉक्टर के कमरे में गई थी वहां उस डॉक्टर ने उसके साथ जबरन बलात्कार और अप्राकृतिक यौन शोषण की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी डॉक्टर फरार
पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत पर IPC की धारा 376/377 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार रेड कर रही है लेकिन आरोपी डॉक्टर पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस के जरिए डॉक्टर्स को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर