पेटा और दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड, व्यपारियों के चुंगल से आजाद हुए हजारों पक्षी 

दिल्ली समाचार
मोहित ओम
मोहित ओम | Senior correspondent
Updated Mar 25, 2022 | 13:18 IST

Peta और दिल्ली पुलिस की टीम ने दिल्ली के लाल किले सामने बने पक्षी बाजार में रेड डालकर हजारों पक्षियों को व्यापारियों के पिंजड़े से मुक्त कराया।

Big raid of PETA and Delhi Police, thousands of birds freed from the clutches of traders
पेटा और दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड 
मुख्य बातें
  • पेटा और दिल्ली पुलिस की दिल्ली के जमा मस्जिद इलाके में बड़ी रेड।
  • 1000 से ज्यादा पक्षियों को व्यपारियों के चुंगल से छुड़वाया।
  • बड़ी संख्या में नवजात तोते को बेचने के लिए लाया गया था।

Peta (pepole for the ethical treatment of animals) और दिल्ली पुलिस की टीम ने बुधवार की दोपहर दिल्ली के लाल किले सामने बने पक्षी बाजार में रेड डाल कर हजारों पक्षियों को व्यपारियों के चुंगल से छुड़वाया।

इस रेड में 1000 से ज्यादा पक्षियों में ज्यादातर देसी तोते है जिनका अवैध शिकार कर के यहां पर पिंजरों में भर कर रखा हुआ था, इसके अलावा 100 से ज्यादा देसी मुनिया नाम की चिड़िया है, 2 पहाड़ी मायनस और कबूतर थे। पकड़े गए इन पक्षियों की स्थिति काफी खराब थी।

पेटा को इसकी जानकारी मिली थी कि इस बाजार में बड़ी संख्या में नवजात तोतो का शिकार कर के उन्हें बेचने के लिए लाया गया है। इस जानकारी को पेटा ने दिल्ली पुलिस के साथ शेयर की और फिर इस बाजार में रेड की गई।

इस रेड के बाद बड़ी संख्या में पक्षियों से भरे पिंजरे को एक ट्रक में भर के ले जाया गया और इन्हें वाइल्ड लाइफ को सौंप दिया गया।

ये पक्षी बाजार वर्षों पुराना बाजार है जो लाल किले के सामने मौजूद है जहां पहले भी कई बार इस तरह की रेड पड़ चुकी है लेकिन जहां फिर भी पक्षियों की खरीद फरोख्त का काम बेधड़क तरीके से होता है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर