Delhi assembly elections 2020: फिर से कांग्रेस वाली दिल्ली थीम सॉन्ग जारी, देखें [VIDEO]

delhi assembly elections 2020: प्रचार में गानों के जरिए राजनीतिक दल मतदाताओं के दिलों में कोशिश करते हैं। उसी कड़ी में फिर से कांग्रेस वाली दिल्ली के थीम सॉन्ग से कांग्रेस नेता अपने कार्यकाल का बखान कर रहे हैं

Delhi assembly elections 2020: फिर से कांग्रेस वाली थीम सॉन्ग के जरिए 70 सीटों पर कब्जा करने की तैयारी
कांग्रेस की तरफ से थीम सॉन्ग जारी 
मुख्य बातें
  • फिर से कांग्रेस वाली थीम सॉन्ग जारी, कांग्रेस ने अपने 15 साल के कार्यकाल का किया बखान
  • गाने के जरिए कांग्रेस ने अपने शासनकाल में दिल्ली की खुशहाली का किया जिक्र
  • 2015 के चुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा हो गया था साफ

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के बाद बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की तरफ से अभी उम्मीदवारों की लिस्ट नहीं जारी हुई है। लेकिन चुनावी नारे का ऑडियो वीडियो अब लोगों के बीच है। कांग्रेस अपने नारे फिर कांग्रेस वाली दिल्ली के जरिए मतदाताओं को अपने 15 साल के कार्यकाल का याद दिला रही है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने थीम सॉन्ग को जारी किया है, इस गाने के जरिए बताया गया है कि कांग्रेस के शासन काल में दिल्ली कितनी खुशहाल थी। ऑडियो-वीडियो में शीला दीक्षित के 15 साल के शासन की कामयाबी का बखान किया गया है। वीडियो में यह दिखाया गया कि किस तरह से 1998 से 2013 तक सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के निर्देशन में कांग्रेस ने दिल्ली का कायापलट किया था।

 


कांग्रेस ने फिर से कांग्रेस वाली दिल्ली के जरिए यह बताने की कोशिश की है कि उसके लिए दिल्ली का विकास ही सिर्फ सपना था। 15 वर्ष के कार्यकाल में शीला दीक्षित की सरकार ने दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाया। बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा, फ्लाईओवर का जाल, अत्याधुनिक एयरपोर्ट उनमें से एक था।

 

 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर