Delhi Assembly Election 2020 : 2 और कांग्रेस नेता आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

Delhi Assembly Election 2020 : बदरपुर के पूर्व विधायक राम सिंह, कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

Delhi Election
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 

नई दिल्ली: 8 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राम सिंह नेताजी और विनय मिश्रा सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा और दो बार के बदरपुर से विधायक नेताजी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की उपस्थिति में AAP में शामिल हुए।

नेताजी दो बार बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से जीते- एक बार बसपा के उम्मीदवार के रूप में और दूसरी बार निर्दलीय के रूप में। आप में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, 'मैं आप सरकार द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित था और यही कारण है कि मैंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया।'

इसके अलावा बवाना विधानसभा के रोहिणी वार्ड से पार्षद जय भगवान उपकार ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थामा। लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे गांधीनगर विधानसभा में कार्यरत वरिष्ठ समाजसेवक नवीन दीपू चौधरी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। हरिनगर वार्ड से कांग्रेस पार्टी की पूर्व पार्षद राजकुमारी ढिल्लों ने AAP का दामन थामा।  

 

इससे पहले मतिया महल के पांच बार के विधायक शोएब इकबाल गुरुवार को केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इकबाल कांग्रेस के एमसीडी पार्षदों एले मोहम्मद इकबाल और सुल्ताना अबाद के साथ AAP में शामिल हुए। दिल्ली विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष (2003 और 2008) इकबाल 1993, 1998, 2003, 2008 और 2013 विधानसभाओं में विधायक रह चुके हैं। 

पिछले साल कांग्रेस से 4 बार विधायक (1998, 2003, 2008 और 2013) प्रह्लाद सिंह साहनी AAP में शामिल हो गए थे। 

सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'आज सभी लोग अपनी व्यक्तिगत राजनीति, धर्म और जाति से ऊपर उठ कर, देश के बेहतर भविष्य के लिए आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे है।'

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर