दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 : AAP ने इस बार महिलाओं का कोटा बढ़ाया, 3 नए चेहरों को टिकट

Delhi Assembly Elections 2020 : आप ने इस बार महिलाओं का कोटा बढ़ाया है। इस बार आठ महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा गया है जबकि पिछले चुनाव में छह महिलाओं को टिकट मिला था।

Delhi Assembly Elections 2020 : AAP gives tickets to women candidates, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 : AAP ने इस बार महिलाओं का कोटा बढ़ाया, 3 नए चेहरों को टिकट
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020।  |  तस्वीर साभार: PTI
मुख्य बातें
  • आम आदमी पार्टी ने इस बार आठ महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा
  • केजरीवाल सरकार के सभी मंत्री लड़ेंगे चुनाव, सिसोदिया पटपड़गंज से उम्मीदवार
  • 15 विधायकों का कटा टिकट, पार्टी में सुनाई देने लगे हैं बागवत के सुर

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार शाम दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए अपने सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने इस बार अपने मौजूदा 46 विधायकों पर एक बार फिर भरोसा जताया है जबकि 15 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। खास बात है कि आप ने इस बार महिलाओं का कोटा बढ़ाया है। इस बार आठ महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा गया है जबकि पिछले चुनाव में छह महिलाओं को टिकट मिला था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया क्रमश: नई दिल्ली और पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले दिलीप पांडे, आतिशी और राघव चड्ढा को टिकट दिया है। साथ ही दिल्ली कैबिनेट के सभी मंत्री भी चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।

AAP के आठ महिला चेहरे

पुराने चेहरे
राखी बिड़ला
बंदना कुमारी
प्रमिला टोकस
भावना गौड़
सरिता सिंह

नए चेहरे
आतिशी
राजकुमारी ढिल्लों
धनवती चंदेला

15 विधायक जिनके कटे टिकट

  1. तिमारपुर-पंकज पुष्कर
  2. कालकाजी-अवतार सिंह
  3. राजेंद्र नगर-विजेंद्र गर्ग
  4. बवाना-रामचंद्र
  5. हरी नगर-जगदीप सिंह
  6. पटेलनगर-हजारीलाल चौहान
  7. द्वारका-आदर्श शास्त्री
  8. बदरपुर-नारायण दत्त शर्मा
  9. मुंडका-सुखबीर दलाल
  10. दिल्ली कैंट-कमांडो सुरेंद्र
  11. त्रिलोकपुरी-राजू धिंगान
  12. कोंडली-मनोज कुमार
  13. सीलमपुर-हाजी इशराक
  14. गोकुलपुर-फतेह सिंह
  15. मटिया महल-आसिम अहमद खान

2015 में तीन सीटों पर हारी थी आप
पिछले विधानसभा चुनाव में आप मुस्तफाबाद, रोहिणी और विश्वास नगर सीट हार गई थी। इस बार उसने मुस्तफाबाद सीट पर हाजी युनूस, रोहिणी से राजेश नामा बंसीवाला और विश्वास नगर से दीपक सिंघला को मैदान में उतारा है।

सभी मंत्री लड़ेंगे चुनाव
दिल्ली सरकार के सभी मंत्री इस बार चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल नई दिल्ली सीट से और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इनके अलावा सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से, गोपाल राय बाबरपुर से, कैलाश गहलोत नजफगढ़ से, राजेंद्र पाल गौतम सीमापुरी से और इमरान हुसैन बल्लीमारान से चुनाव लड़ेंगे।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर