दिल्ली चुनाव, 12 दिन दूर : 'जो भारत को टुकड़े-टुकड़े करना चाहता है, उसका समर्थन क्यों कर रहे हैं केजरीवाल'

Delhi Chunav 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी पारा चढ़ता जा रहा है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है।

Delhi Chunav 2020 : Amit Shah rally and Arvind kejriwal road show, दिल्ली चुनाव, 12 दिन दूर : अमित शाह करेंगे रैली तो केजरीवाल का होगा रोड शो   
दिल्ली में चुनाव प्रचार जोरों पर। 

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनावों में अब 12 दिन शेष रह गए हैं। राजधानी में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं और राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। जनता तक अपनी बात पहुंचाने और उन्हें अपने भरोसे में लेने के लिए पार्टियां ताबड़तोड़ रैलियां और रोड-शो कर रही हैं। दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह पिछले कुछ दिनों से लगातार रैलियां कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पीछे नहीं हैं। वह भी रोड-शो और सम्मेलन कर रहे हैं। कांग्रेस भी इस बार अपने पूरे-दमखम के साथ उतरी है। बता दें कि दिल्ली में चुनाव 8 फरवरी को चुनाव नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। 

जहां झुग्गी है वहां मकान देगी मोदी सरकार : शाह

रिठाला में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 'मैं आपके सामने कह रहा हूं कि आठ तारीख को भाजपा सरकार बनने के बाद दिल्ली की सारी झुग्गी-झोपड़ी जहां पर जुग्गी है वहीं मकान देने का काम नरेंद्र मोदी सरकार करने वाली है।'

जो भारत को टुकड़े-टुकड़े करना चाहता है, उसका समर्थन क्यों कर रहे हैं केजरीवाल: नड्डा
बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उमर खालिद और जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि 'भारत को तोड़ने का समर्थन करने वालों' का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्विटर के जरिए कथित तौर पर एक जुलूस का नेतृत्व करने के लिए कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने के के लिए दिल्ली पुलिस को अनुमति नहीं देने का मुद्दा उठाया।  9 फरवरी, 2016 को एक कार्यक्रम के दौरान जेएनयू परिसर में कथित तौर पर देशद्रोही नारे लगाए गए थे। उन्होंने केजरीवाल से भी पूछा क्या देश विरोधी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से उनके वोट बैंक को नुकसान होगा।

 

अमित शाह और केजरीवाल के चुनाव कार्यक्रम
आज दिल्ली में अमित शाह और केजरीवाल के कई चुनाव कार्यक्रम हैं। शाह दिल्ली में आज तीन रैलियों को संबोधित करेंगे जबकि केजरीवाल रोड-शो के जरिए जनता को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री का आज नरेला, बवाना और गांधी नगर में रोड-शो का कार्यक्रम है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।

सिसोदिया ने निकाली बाइक रैली
गत रविवार को शाह ने रोहताश नगर और बाबरपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इसके अलावा उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ घोंडा विधानसभा में रोड शो किया। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में पटपड़गंज में कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली निकाली और अपने लिए वोट मांगे। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर