Delhi : AIIMS के 40 वर्षीय डॉक्टर का शव उनके घर से बरामद, मौके से सुसाइड नोट भी मिला

एम्स के एक डॉक्टर का शव साउथ दिल्ली स्थित उनके आवास पर से बरामद किया गया है। पुलिस ने उनके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

aiims doctor suicide
एम्स डॉक्टर ने किया सुसाइड  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) के एक 40 वर्षीय डॉक्टर को उनके घर पर मृत पाया गया। शुक्रवार दोपहर को साउथ दिल्ली स्थित उनके आवास से उनका शव बरामद किया गया। वे एम्स अस्पताल के पेडियाट्रिक डिपार्टमेंट में डॉक्टर थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने सुसाइड कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक उनके रुम से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। साउथ दिल्ली के गौतम नगर स्थित उनके घर से उनका शव पाया गया।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पहचान डॉ. मोहित सिंगला के रुप में हुई है। शव का पता तब लगा जब पड़ोसियों को उनके घर से कुछ दुर्गंध आई तब उन्होंने इसकी शिकायत की।

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद उनके घर से शव को बरामद किया गया। मौके पर से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। बताया जाता है कि एम्स में बीते एक महीने में ये तीसरा सुसाइड है। करीब साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली तब पुलिस की एक टीम सेकेंड फ्लोर स्थित डॉक्टर के कमरे में पहुंची। दरवाजा तोड़ने पर पुलिस ने शव को कमरे में छत के पंखे से लटकता हुआ पाया।

पुलिस के मुताबिक डॉक्टर की मौत तीन दिन पहले हो गई थी जिसके कारण शव से दुर्गंध आने लगी थी। शुरुआती जांच के मुताबिक डॉक्टर ने पिछली बार 11 अगस्त को अस्पताल का दौरा किया था तब से वे अपने कलीग्स के साथ भी फोन पर उपलब्ध नहीं थे ना ही उनसे किसी प्रकार का संपर्क हो पा रहा था। डॉक्टरों ने पीतमपुरा में रहने वाले उनके परिजनों की इसकी सूचना दे दी है।

बताया जाता है कि डॉ. मोहित मूल रुप से चंडीगढ़ के पंचकूला के रहने वाले थे। वे 2006 से यहां किराए के मकान में अकेले रहते थे। पुलिस को संदेह है कि डिप्रेशन में आकर डॉक्टर ने अपनी जान ले ली है। सुसाइड नोट से ये पता चला है कि वे मेंटल हेल्थ की समस्या से गुजर रहे थे और वे 60 से 70 वर्ष की उम्र तक की जीवित रहना चाहते थे। पुलिस उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स भी खंगाल रही है साथ ही उनके कलीग्स से भी पूछताछ क रही है।
 


 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर