Delhi News: खाकी से नटवर लाल ने खेली आंख मिचौली, 5.17 करोड़ की ठगी का आरोप, फिर ऐसे आया पकड़ में

Delhi News: आरोपी ने साल 2018 में अपनी पत्नी अंजू सेठी के नाम से कंपनी बनाई थी। इस कंपनी के जरिए वह नामी बंकरी प्रोडक्ट कंपनी से माल उठाकर आगे सप्लाई किया करता था। आरोपी ने कंपनी से 5.17 करोड़ का माल उठाया। मगर उसे आगे सप्लाई नहीं किया।

Delhi News
करोड़ों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, छिपाया था अलमारी में   |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • आरोपी पुलिस के आने की भनक लगते ही आलमारी मे छुप गया
  • पत्नी के नाम से कंपनी बना नामी बेकरी कंपनी से माल लेता था
  • कंपनी से 5.17 करोड़ का माल उठा लिया मगर उसे आगे सप्लाई नहीं किया

Delhi News: राजधानी दिल्ली में खाकी व नटवरलाल के बीच लुका छिपी के खेल का रोचक मामला सामने आया है। करोड़ों की ठगी करने के आरोप में एक शख्स को पकड़ने गई पुलिस को पसीने छूट गए। आरोपी इतना शातिर है कि, पुलिस के आने की भनक लगते ही अपने घर में मौजूद आलमारी मे छुप गया। पुलिस उसे बहुत देर तक यहां-वहां तलाशती रही मगर आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने घर में गंभीरता से तलाशी ली तो आरोपी हत्थे चढ़ा।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एक बेकरी प्रोडक्ट बनाने वाली बड़ी कंपनी से 5.17 करोड़ की ठगी की है। पुलिस के मुताबिक जालसाजी के आरोप में राजधानी के राजौरी गार्डन इलाके में रहने वाले अनिल सेठी को गिरफ्तार किया गया है। अब राजधानी की इकोनॉमी क्राइम ब्रांच टीम आरोपी से ठगी के प्रकरण के बारे में पूछताछ कर रही है। 

ऐसे की अमानत में खयानत

राजधानी दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा पुलिस उपायुक्त जितेंद्र कुमार के मुताबिक बेकरी प्रोडक्ट बनाने वाली एक प्रसिद्ध कंपनी की प्रतिनिधि ने 5.17 करोड़ की जालसाजी होने का मामला दर्ज करवाया था। प्रतिनिधि की ओर से दर्ज करवाए गए मामले में लिखा था कि, उनकी कंपनी से आरोपी अनिल सेठी लंबे समय से जुड़ा था। उपायुक्त के मुताबिक आरोपी ने साल 2018 में अपनी पत्नी अंजू सेठी के नाम से कंपनी बनाई थी। इस कंपनी के जरिए वह नामी बेकरी प्रोडक्ट कंपनी से माल उठाकर आगे सप्लाई किया करता था। आरोपी ने वर्ष 2018 के सितंबर माह में अंतिम बार कंपनी से 5.17 करोड़ का माल उठाया। मगर उसे आगे सप्लाई नहीं किया। इस मामले को लेकर कई डिस्ट्रीब्यूटर ने कंपनी को शिकायत की तब जाकर कंपनी को आरोपी की ओर से किए गए फ्रॉड की जानकारी मिली। इसके बाद मामला दर्ज करवाया गया। मगर आरोपी पुलिस को छकाता रहा।  

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर