दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिस ने त्वरित एवं निष्पक्षता से कार्रवाई की : नित्यानंद राय

Delhi Violence : केंद्रीय मंत्री ने निम्न सदन को बताया कि हिंसा पर नियंत्रण पाने के लिए दिल्ली पुलिस ने उचित कार्रवाई की। दिल्ली पुलिस के लगातार प्रयासों की बदौलत कम समय में ही स्थिति नियंत्रण में आ गई।

Delhi Police acted swiftly during north-east Delhi violence: MoS Home Rai informs LS
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा को दी जानकारी।  |  तस्वीर साभार: ANI

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि फरवरी 2020 में उत्तर पूर्वी में हुई हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस ने तत्परता एवं निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की। लोकसभा को दिए अपने लिखित जवाब में कहा, 'राजधानी क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए दिल्ली पुलिस हमेशा प्रयास करती है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस ने निष्पक्षता एवं तेजी के साथ कार्रवाई की।'

केंद्रीय मंत्री ने निम्न सदन को दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री ने निम्न सदन को बताया कि हिंसा पर नियंत्रण पाने के लिए दिल्ली पुलिस ने उचित कार्रवाई की। दिल्ली पुलिस के लगातार प्रयासों की बदौलत कम समय में ही स्थिति नियंत्रण में आ गई। पुलिस की वजह से यह हिंसा राजधानी के अन्य इलाकों में नहीं फैल पाई। उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने वालों, दंगाइयों एवं अन्य असमाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। 

तीन दिनों तक हुई हिंसा

हिंसाग्रस्त इलाकों में कानून एवं व्यवस्था कायम करने के लिए दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे गश्ती और निगरानी की। बता दें कि 24 से 26 फरवरी तक की हिंसा में कम से कम 53 लोगों की मौत हुई और सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए। सीएए के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन दो समुदाय के बीच हिंसक झड़पों में तब्दील हो गया। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर