Begumpur : दिल्ली के बेगमपुर इलाके में मकान गिरा, 2 लोगों की मौत

House collapsed in the Begumpur area : राजधानी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में मकान गिरने से दो लोगों की मोत हो गई। एक शख्स घायल बताया जा रहा है। अंबेडक अस्पताल में घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

Delhi: Two people died & one was injured after a house collapsed in the Begumpur area
दमकल विभाग राहत एवं बचाव कार्य में जुटा। 

दिल्ली : राजधानी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में मकान गिरने से दो लोगों की मोत हो गई। एक शख्स घायल बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति का इलाज अंबेडकर अस्पताल में चल रहा है। मौके पर प्रशासन पहुंच गया है और राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। दमकल विभाग का कहना है कि मकान के नीचे दबने से दो लोगों की जान गई है। मकान के मलबे में कोई और दबा तो नहीं इसका पता लगाया जा रहा है।

दो लोगों को मलबे से निकाला गया

दमकल विभाग का कहना है कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जबकि दो लोगों को मलबे से निकाला गया। इनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जबकि दूसरे को हल्की चोटें आई हैं। दमकल विभाग को इस हादसे की जानकारी सुबह चार बजकर 15 मिनट पर हुई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर