Delhi: दिल्ली के अलीपुर में दीवार गिरी, 5 की मौत; मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

Delhi: अलीपुर की घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि अलीपुर में दुखद हादसा हुआ। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं खुद राहत कार्य पर नजर रखे हुए हूं। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

Breaking News
दिल्ली के अलीपुर इलाके में दीवार गिरने से 5 की मौत। 
मुख्य बातें
  • दिल्ली के अलीपुर में दीवार गिरने से 5 की मौत
  • मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
  • हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

Delhi: बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में शुक्रवार को एक गोदाम की निर्माणाधीन दीवार गिरने से अब तक 5 मजदूरों की मौत हो गई। मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। स्थानीय लोग मलबे को हटा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे की चपेट में करीब 20 मजदूर आए हैं। दमकल की चार गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर है। स्थानीय लोग मलबा हटाने में मदद कर रहे हैं।

दिल्ली के अलीपुर इलाके में दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत 

Kolkata: अस्पताल की 8वीं मंजिल से गिरा मरीज, काफी देर तक किनारे पर बैठा रहा था, हुई मौत

सामूहिक प्रयास से 13 मजदूरों को एसआरएचसी नरेला शिफ्ट किया गया है। इलाज के दौरान 13 में से 5 की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। गोदाम का क्षेत्रफल लगभग 5,000 वर्ग गज है। इस हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या दीवार के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। हादसे को देखते हुए मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

UP : गाजियाबाद में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत

हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

मलबे को हटाने में काफी सावधानी बरती जा रही है और हाथ और जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। दो जेसीबी और चार हाइड्रा भी मलबा हटाने के काम में लगे हैं। मौके पर भारी संख्या में लोग भी मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।जमीन का मालिक शक्ति सिंह पुत्र ब्रह्म सिंह है। वह ग्राम बकोली, पुलिस स्टेशन अलीपुर का रहने वाला है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अलीपुर की घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि अलीपुर में दुखद हादसा हुआ। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं खुद राहत कार्य पर नजर रखे हुए हूं। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि दिल्ली के अलीपुर में हुए हादसे से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो घायल हुए हैं, वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर