Delhi: मंदिर से लौट रही पत्नी पर मनचले कसने लगे फब्तियां, बचाने गए पति पर बदमाशों का अटैक, जख्मी कर हुए फरार

Delhi News: दिल्‍ली के विवके विहार इलाके में रात के समय अपने पति के साथ मंदिर से लौट रही महिला से कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। इसका जब पति ने विरोध किया तो उसे पीटना शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को अस्‍पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

delhi Police
पत्‍नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति के साथ मारपीट   |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था युवा दंपति
  • छेड़छाड़ करने वालों में एक उसी कॉलोनी का
  • पति को बचाने गई पत्‍नी को भी धक्‍का देकर गिराया

Delhi News: राजधानी के विवेक विहार इलाके में रात को अपने पति के साथ मंदिर से लौट रही महिला पर कुछ मनचले खुले आम फब्तियां कसने लगे। यह देख जब पति ने इसका विरोध किया तो छेड़छाड़ करने वाले बदमाश युवक पर टूट पड़े। आरोपियों ने युवक की लात-घूसों से जमकर पीटा, इस दौरान पत्‍नी ने भी अपने पति को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना को अंजाम दे सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। युवा दंपति की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित युवक अपने परिवार के साथ विवेक विहार थाना क्षेत्र की झिलमिल कॉलोनी में रहता है।

पीड़ित युवक की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार वह रात में पत्‍नी के साथ विश्वकर्मा नगर स्थित हनुमान मंदिर गया था। वहां से रात करीब 10:45 बजे घर वापस लौटते समय मंदिर से थोड़ी दूरी पर चार लड़के खड़े थे। ये लड़के उसकी पत्नी को देख कर फब्तियां कसने लगे। उसने जब इसका विरोध किया तो उन लड़कों ने उसे लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया और जब उसकी पत्‍नी बचाने आई तो उसको भी धक्‍का देकर गिरा दिया। इसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।

एक युवक की हुई पहचान

विवेक विहार थाना पुलिस ने बताया कि, पीड़ित ने चारों आरोपियों में से एक की पहचान कर ली है। वह युवक पीड़ित की ही कॉलोनी में रहता है। उसने पहले भी कई बार पीछा करने की कोशिश की है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अभी सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। जल्‍द ही इन्‍हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर