International Women's Day: दिल्ली पुलिस ने रखा छात्राओं के लिए कार्यक्रम, सेल्फ डिफेंस की दिखाईं झलकियां

दिल्ली समाचार
मोहित ओम
मोहित ओम | Senior correspondent
Updated Mar 07, 2022 | 14:52 IST

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए दिल्ली पुलिस की तरफ से स्कूली छात्राओं के लिए एक कार्यक्रम रखा गया जिसका आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया गया।

International Women's Day Delhi Police organised a program for girl students for self defence training
Delhi पुलिस ने रखा छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस का कार्यक्रम 
मुख्य बातें
  • दिल्ली पुलिस ने स्कूली छात्राओं के लिए आयोजित किया कार्यक्रम
  • छात्राओं को दिखाईं सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग की कुछ झलकियां
  • नेहरू स्टेडियम में मौजूद 7500 छात्राओं ने लाडली दौड़ में भी हिस्सा लिया

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से नेहरू स्टेडियम में स्कूली छात्राओं का एक कार्यक्रम रखा गया जिसमें दिल्ली के करीब 40 स्कूल से 7500 छात्राओं ने हिस्सा लिया इस मौके पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया और उनको सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग अनिवार्य लेने के लिए कहा और साथ ही दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए जो कदम उठाए हैं उनसे भी रूबरू करवाया।

छात्राओं को दिखाई सेल्फ डिफेंस की झलकियां

इस मौके पर दिल्ली पुलिस ने अपनी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग की कुछ झलकियां दिखाई और दिल्ली पुलिस की महिला जवानों ने मार्शल आर्ट और जुडो के एक्शन से भी छात्राओं में जोश भरने का काम किया।दिल्ली पुलिस के 46 सदस्य आल वीमेन बैंड ने भी छत्राओं के समक्ष उत्तराखंड का लोक गीत, गोरख रेजीमेंट का गाना और ध्रुव तारा की धुनें बजाई साथ ही कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान की धुन भी इस बैंड ने बजाई इस बैंड की खासियत है कि इसमें अधिकतर महिलाएं भारत के नॉर्थईस्ट इलाके से आयी हुई हैं।

महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

इस मौके पर उन महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने दिल्ली की महिलाओं के लिए अनेक प्रकार से काम किए जैसे बलात्कार, पोक्सो एक्ट, महिलाओं से छेड़खानी, बच्चों के अपहरण कर्ताओं को पकड़ना, घर से गायब हुए बच्चों को घर वापस लेकर आना। नेहरू स्टेडियम में मौजूद 7500 छात्राओं ने लाडली दौड़ में भी हिस्सा लिया और नेहरू स्टेडियम के आसपास के क्षेत्र में इन छात्राओं ने चक्कर लगाए। दिल्ली पुलिस के इस कार्यक्रम में आकर छात्राओं का जोश देखने लायक था और वह मौजूद पुलिसकर्मी भी इन छात्रों को प्रोत्साहित करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे थे

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने इस मौके पर कहा दिल्ली की आधी आबादी सुरक्षा के प्रति दिल्ली पुलिस का हर जवान कर्तव्यबद्ध है। दिल्ली पुलिस न सिर्फ महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों को पुरजोर आगे बड़ा रही है बल्कि महिला सुरक्षा के लिए भी अलग-अलग तरीकों से अनेकों प्रावधान किए जा रहे है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर