कोरोना पॉजिटिव हुईं केजरीवाल की पत्नी सुनीता, आइसोलेशन में गए दिल्ली के सीएम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद केजरीवाल होम आइसोलेशन में चले गए हैं।   

 Kejriwal’s wife Sunita tests positive for Corona
कोरोना पॉजिटिव हुईं केजरीवाल की पत्नी सुनीता, आइसोलेशन में गए दिल्ली के सीएम। 

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद केजरीवाल होम आइसोलेशन में चले गए हैं।  जून 2020 में केजरीवाल ने अपना कोरोना का टेस्ट कराया था लेकिन इनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 23,686 नए केस मिले जबकि पिछले 24 घंटे में 240 लोगों की मौत हुई। यह एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है। राजधानी में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 76,887 हो गई है।

दिल्ली में 6 दिन का लॉकडाउन
दिल्ली में अभी छह दिनों का लॉकडाउन लागू है। सीएम केजरीवाल ने सोमवार को इस लॉकडाउन की घोषणा की। यह लॉकडाउन 26 अप्रैल की सुपह पांच बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान गैर-जरूरी सेवाओं और गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। जरूरी सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में कोरोना के केस यदि ऐसे ही बढ़ते रहे तो स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए उनके पास लॉकडाउन लगाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर