Delhi: युवक ने कमरे फांसी लगाकर दी जान, मरने के पहले फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर बताई वजह

दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक शख्स ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने के पहले उसने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड कर इसकी वजह बताई है।

man suicide
दिल्ली में शख्स ने फांसी लगाकर दी जान  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली : 22 वर्षीय एक शख्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करने के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मामला दिल्ली के रोहिणी इलाके का है। ये घटना बुधवार की है। मृतक की पहचान अमन के रुप में हुई है। अमन के परिजनों ने बताया कि उसने अपनी जान देने के पहले फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड की थी जिसमें उसने कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वे उसे परेशान कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक उन्हें इस बारे में राहत को 1 बजे के करीब सूचना मिली जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। अमन अपने घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ था। उसे फौरन उतार कर अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे रास्ते में ही मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार को दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

उसी दिन अमन के पिताजी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसमें उन्होंने एक महिला समेत तीन लोगों को अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार बताया है। उन्होंने फेसबुक पर अपलोड किए गए वीडियो का भी उल्लेख किया। फेसबुक पर अपलोड किए गए वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि अमन की एक महिला मित्र से दोस्ती थी। 2018 में महिला के पिता ने 1 पर्सेंट ब्याज पर 5 लाख रुपए अमन को दिए थे।

उन्होंने होटल बिजनेस में सामानों की सप्लाई के लिए इन्वेस्टमेंट के तौर पर अमन को 5 लाख रुपए दिए थे। कुछ कारणों से 2019 में महिला मित्र इस बिजनेस से हट गई और उसने किसी दूसरे के साथ बिजनेस में हाथ मिला लिया। इसके अलावा वह अपने दूसरे दोस्त के साथ अमन को लगातार परेशान भी करने लगी। 


 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर