Delhi Weather Update: दिल्ली में प्रचंड हुई गर्मी, दो दिन तक लू चलने का अलर्ट जारी

Delhi Weather Update: दिल्‍ली में गर्मी ने अभी से अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने यहां पर दो दिनों तक लू चलने की चेतावनी दी हे, वहीं अप्रैल के दूसरे सप्‍ताह से तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।

 delhi weather
अगले दो दिन दिल्ली में लू चलने का अलर्ट जारी   |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • दिल्‍ली एनसीआर में दो दिन तक लू चलने का अलर्ट जारी
  • अप्रैल के दूसरे सप्‍ताह से और बढ़ेगा तापमान
  • दिल्‍लीवासियों को अब करना पड़ेगा भीषण गर्मी का सामना

Delhi Weather Update: गर्मी ने राजधानी दिल्ली में सितम ढ़ाना शुरू कर दिया है। मार्च के अंतिम सप्‍ताह में गर्मी ने दिल्‍ली सहित पूरे एनसीआर में अपना प्रचंड रूप दिखा दिया है। दिल्ली के नरेला में तापमान जहां 42 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं दिल्‍ली के कई अन्‍य इलाकों में भी तापमान 40 के असपास बना हुआ है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान जहां सामान्य से सात डिग्री अधिक 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं बुधवार को यह 40 डिग्री को पार कर सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री अधिक 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट

दिल्‍लीवासियों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। बढ़ते तापमान के बीच अब लोगों को लू के थपेड़े भी झेलने पड़ेंगे। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर आगामी दो दिनों तक दिल्‍ली एनसीआर के कई इलाकों में लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। लू चलने के कारण दिल्ली-एनसीआर के लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ेगा।

अप्रैल के दूसरे सप्‍ताह में तापमान पहुंच सकता है 43 डिग्री सेल्सियस

वहीं अप्रैल के पहले सप्‍ताह में लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 अप्रैल से तापमान में दो से तीन डिग्री का उछाल आ सकता है, जिससे तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही, लोगों को गर्म तेज हवा का सामना भी करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने अलट्र जारी कर लोगों से अपील की है कि, वे दोपहर के समय कम से कम घर से बाहर निकलें, जरूरत पड़ने पर चेहरे को पूरी तरह ढंक कर ही बाहर आए और ज्‍यादा से ज्‍यादा पानी पीएं।

यह रहेगा आने वाले दिनों का तापमान

31 मार्च-  मौसम साफ रहेगा, तेज गर्म हवाएं चलेंगी। वहीं अधिकतम तापमान 40 और न्‍यूनतम 22 डिग्री रह सकता है।

01 अप्रैल- मौसम साफ रहेगा, गर्म हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान थोड़ा कम होकर 38 डिग्री और न्‍यूनतम 22 डिग्री रह सकता है।

02 अप्रैल- मौसम साफ रहेगा, तेज गर्म हवाएं चलेंगी। वहीं अधिकतम तापमान 39 और न्‍यूनतम 22 डिग्री रह सकता है।

03 अप्रैल- मौसम साफ रहेगा, तेज गर्म हवाएं चलेंगी। वहीं अधिकतम तापमान 39 और न्‍यूनतम 21 डिग्री रह सकता है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर