Delhi Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश लेकिन आंखमिचौली करता रहा है मानसून, ये है तथ्य

देश के अब संपूर्ण हिस्से में मानसून दस्तक दे चुका है। राजधानी दिल्ली में फिर झमाझम बारिश हुई। लेकिन लोगों को सड़कों पर जाम और जलभराव का भी सामना करना पड़ रहा है।

UP minister threatened on Phone call
दिल्ली में झमाझम बारिश लेकिन आंखमिचौली करता रहा है मानसून  |  तस्वीर साभार: PTI
मुख्य बातें
  • दिल्ली में 33 बार मानसून जुलाई में आया, 29 बार जून में
  • दिल्ली में मानसून के आने की तिथि 27 जून है।
  • 1961 में 9 जून को मानसून ने दी थी दस्तक

दिल्ली और एनसीआर में औपचारिक तौर पर मानसून से 13 जुलाई को दस्तक दे दी। बुधवार को दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, कई इलाकों में अंधेरा छा गया। लेकिन बारिश के साथ कई इलाकों में लोग अब जलभराव का भी सामना कर रहे हैं। लेकिन यहां हम आपको एक ऐसे तथ्य के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

33 बार मानसून जुलाई में 
1960 से लेकर 2021 यानी 51 साल में 33 बार मानसून ने जुलाई के महीने में दस्तक दी है, इसका अर्थ यह है कि सिर्फ 1960 से सिर्फ 28 बार ही मानसून दिल्ली में अपने तय समय यानी जून के आखिरी हफ्ते में आया है। मौसम विभाग का कहना है कि आसमानी बदलाव के बारे में बहुत पुख्ता तौर पर कह पाना मुश्किल होता है। लेकिन जुलाई में मानसून का आना कोई असामान्य घटना नहीं है। 

ये हैं कुछ खास तथ्य
अगर बात पिछले साल की करें तो मौसम विभाग ने दिल्ली में मानसून के हिट करने की तारीख में बदलाव किया था। दिल्ली में आमतौर पर मानसून 29 जुलाई को आता था। लेकिन बाद में उसकी तारीख में बदलाव कर 27 जून की गई। अगर 2021 की बात करें तो दिल्ली में मानसून ने तय समय से 16 दिन बाद दस्तक दी और पिछले 19 साल में मानसून का सबसे देरी से आगमन है। 1987 में सबसे देर यानी 26 जुलाई को मानसून ने दस्तक दी थी और सबसे पहले 9 जून 1961 को मानसून की फुहारों ने दिल्ली को भिगोया था।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर