Delhi: पहाड़गंज होटल में न्यूजीलैंड की महिला का शव बरामद, भारतीय परंपरा से शादी रचाने आई थी

दिल्ली समाचार
Updated Nov 16, 2019 | 18:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दिल्ली के पहाड़गंज होटल में न्यूजीलैंड की एक महिला का शव बरामद किया गया है। बताया जाता है कि वह यहां पर अपने दोस्त के साथ भारतीय परंपरा के साथ विवाह रचाने आई थी।

newzealand woman found dead in hotel
पहाड़गंज होटल में महिला का शव बरामद  |  तस्वीर साभार: Times Now

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड से भारत आई महिला का शव दिल्ली के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों पाया गया। महिला की उम्र 49 वर्ष बताई जाती है उसे शनिवार को नई दिल्ली के पहाड़गंज के एक होटल में मृत अवस्था में पाया गया। महिला ने अपने पति के साथ होटल में चेक-इन किया था।

होटल के मालिक ने सुबह के 7 बजे पीसीआर (पुलिस) को फोन कर इस बारे में सूचित किया। बताया जाता है कि महिला हाई ब्लड प्रेशर की शिकार थी। होटल के मालिक ने बताया कि महिला न्यूजीलैंड की रहनेवाली थी और उसके साथ में आने वाला शख्स ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है।

सुबह के समय सुबह के समय उस शख्स ने होटल मैनेजर को कॉल करके कहा कि उसे दूसरा कमरा उपलब्ध करवाया जाए क्योंकि उस कमरे में जो टॉयलेट था उसमें वह महिला थी। जब वह होटल मालिक से मिलकर आया तब काफी देर तक भी वह महिला टॉयलेट से बाहर नहीं निकली थी।

होटल मालिक ने बताया कि अनहोनी की आशंका के बीच हमने एंबुलेंस को कॉल करके बुलाया और उसे अस्पतला पहुंचाया गया। बाद में इस बारे में हमने पुलिस को सूचित कर दिया। महिला उच्च रक्तचाप की शिकार बताई जाती है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि ये कपल भारत में भारतीय पारंपरा के मुताबिक शादी रचाने के लिए आए थे।

महिला के साथ आए शख्स ने पुलिस को बताया कि उसने सुबह के समय उसे काफी बेचैन देखा था। बाद में अस्पताल ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा के मुताबिक महिला की मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस जांच की जाएगी। इस बीच अधिकारियों ने न्यूजीलैंड हाई कमीशन को इस संबंध में सूचित कर दिया है। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर