Delhi Government News: सचिवालय जाने वालों को केजरीवाल सरकार दे सकती है खास सुविधा, शुरू होगी मुफ्त शटल सेवा

Delhi Government News: मुफ्त शटल सेवा में खास तौर पर महिलाओं और बुजुर्गों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। यह सुविधा शुरू होने के बाद दिल्ली सचिवालय आने वालों को नजदीकी मेट्रो स्टेशन और बस स्टेशनों तक आने जाने में आसानी होगी।

Delhi Government News
सचिवालय जाने वालों को केजरीवाल सरकार दे सकती है खास सुविधा  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • दिल्लीवालों को केजरीवाल का सरकार एक और खास तोहफा
  • मिलेगी मुफ्त इलेक्ट्रिक शटल सेवा
  • महिलाओं और बुजुर्गों को मिलेगी आने-जाने में सुविधा

Delhi Government News: दिल्लीवालों को केजरीवाल सरकार एक और खास तोहफा देने वाली है। राज्य की सरकार दिल्ली सचिवालय और उसके आसपास मौजूद बस स्टैंड व मेट्रो स्टेशनों के लिए मुफ्त शटल सेवा शुरू कर रही है। जिसका इस्तेमाल कर आम लोग मुफ्त में दिल्ली सचिवालय के आस-पास आना जाना कर सकते हैं। मुफ्त शटल सेवा में खास तौर पर महिलाओं और बुजुर्गों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

इस बात की जानकारी दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने दी है। उन्होंने बताया है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार जीएडी (सामान्य प्रशासनिक विभाग) दिल्ली सचिवालय आने वाले लोगों को 'मुफ्त इलेक्ट्रिक शटल सेवा' प्रदान करने पर विचार कर रही है। जिसके लिए एक सर्वेक्षण भी किया जा रहा है। 

रोजाना करीब 6 हजार लोग आते-जाते हैं

यह सुविधा शुरू होने के बाद दिल्ली सचिवालय आने वालों को नजदीकी मेट्रो स्टेशन और बस स्टेशनों तक आने जाने में आसानी होगी। बता दें कि दिल्ली सरकार का सचिवालय भवन आईटीओ में है। यहां से मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के अलावा शीर्ष नौकरशाहों के ऑफिस हैं। दिल्ली सचिवालय और उसके आसपास रोजाना करीब 6 हजार लोग आते-जाते हैं। इसमें सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिकों के अलावा मीडियाकर्मी शामिल हैं। इनमें से बहुत से ऐसे लोग हैं जो मेट्रो ट्रेनों और बसों जैसे सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हैं।

महिलाओं और बुजुर्गों को मुफ्त इलेक्ट्रिक शटल

गौरतलब है कि दिल्ली सचिवालय भवन जाने के लिए आईटीओ और लक्ष्मी नगर से होते हुए जाना होता है। इन दोनों जगहों के मेट्रो स्टेशन सचिवालय से दूर हैं। इसके सबसे नजदीक दो मेट्रो स्टेशन-आईटीओ और इंद्रप्रस्थ हैं, जिनकी दूसरी भी सचिवालय से करीब 1 किलोमीटर से ज्यादा है। वहीं बस स्टैंड भी सैकड़ों मीटर की दूरी पर हैं। ऐसे में यहां आने वाली महिलाओं और बुजुर्गों को मुफ्त इलेक्ट्रिक शटल शुरू करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य सरकार से सर्वेक्षण कर विश्लेषण करने को कहा है। जिसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर