All Delhi Protest: पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शनकारी जमा, दिल्ली गेट पर हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग

All Delhi Protest : दिल्ली के कई इलाकों में दिनभर की गहमागहमी के बीच दरियागंज इलाके में माहौल खराब हो गया। प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

protest in delhi today in hindi, aaj ka delhi samachar
दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शनकारी जमा  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • Delhi CAA Protest: नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के खिलाफ आज भी राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन
  • दिल्ली में CAA पर विरोध प्रदर्शन के कारण जो मेट्रो स्टेशन बंद थे उन्हें खोल दिया गया है
  • CAA Protest in Delhi: दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार है पुलिस

CAA Protest in Delhi: नागरिकता कानून (CAA Protest) पर राजधानी दिल्ली के अलग अलग इलाकों की तस्वीरें सामने आई पूर्वी, उत्तर पूर्वी और जामा मस्जिद इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लेकिन सीमापुरी इलाके में पथराव में एडिश्नल डीसीपी राजबीर सिंह घायल हो गए।  जानिए दिल्ली-एनसीआर में आज के विरोध प्रदर्शनों से जुड़े हर ताजा अपडेट:

Delhi CAA Protest Toda

  • दिल्ली गेट पर हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई के लिए हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस मुख्यालय का घेराव किया है और धरने पर बैठ हैं।                                                                                                                                        

  • नागरिकता संशोधन कानून पर भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जब तक इस कानून को वापस नहीं लिया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार की दोपहर से विरोध शांतिपूर्ण रहा। प्रशासन के लोग ही जामा मस्जिद में दाखिल हुए और लाठीचार्ज कर दी।
  • जामा मस्जिद इलाके में भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर के होने की खबर है, सुबह में भी उसी इलाके में देखे जाने की खबर थी। पुलिस की तरफ से उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की गई थी। लेकिन चंद्रशेखर के समर्थक पुलिस से बचाने में कामयाब हो गए थे।

  • दिल्ली गेट पर हुए प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई में कुल 36 लोग घायल हुए हैं। लोक नायक अस्पताल के एमएस ने बताया कि इन लोगों में से कुछ को गंभीर चोट लगी है। 
  • जामा मस्जिद इलाके में उत्पात के बारें में दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एम एस रंधावा ने चौंकाने वाली जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक सबकुछ शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। लेकिन शाम 6.30 बजे कुछ बाहरी प्रदर्शन में शामिल हुए और माहोल को खराब कर दिया। हालात पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।
  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जामा मस्जिद, जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर को छोड़कर सभी स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए हैं।
  • दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर एग्जिट गेट खोल दिए हैं साथ ही एंट्री गेट भी खोल दिए गए हैं वहीं राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर भी एंट्री गेट खोले गए हैं।
  • दिल्ली के इन मेट्रो स्टेशनों को फिलहाल बंद किया गया है। केंद्रीय सचिवालय, चावड़ी बाजार,चांदनी चौक, राजीव चौक, देहली गेट, लाल किला, जामा मस्जिद, खान मार्केट, जनपथ, प्रगति मैदान मंडी हाउस, जामिया मिलिया इस्लामिया, जाफराबाद, मौजपुरस बाबरपुर शिव विहार पर मेट्रो सेवा बंद है
  • दरियागंज इलाके में पुलिस पर प्रदर्शनकारियों की तरफ से जबरदस्त पथराव किया गया। दो कारों रो आग के हवाले भी कर दिया गया।                                                                                                                                                                  

  • दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है, इसके साथ ही दिल्ली गेट पर भारी तादाद में जुटे प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है। चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट गेट को बंद कर दिया है। इसके साथ ही राजीव चौक मेट्रो , खान मार्केट स्टेशन को बंद किया गया है।                                                                

     
  • जामा मस्जिद इलाके में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर डटे हुए हैं। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एकाध बार माहौल को गरमाने की कोशिश की गई। लेकिन अभी फिलहाल शांति है। 
  • दिल्ली के दो अलग अलग हिस्सों से अलग अलग तरह की तस्वीरें सामने आई। सीमापुरी इलाके में जहां पथराव की वजह से एडिश्नल डीसीपी राजबीर सिंह घायल हो गए वहीं जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों ने सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पुलिसकर्मियों को गुलाब के फूल भेंट किए। 
  • सीमापुरी इलाके में पथराव की वजह से एडिश्नल डीसीपी राजबीर सिंह घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान की जा रही है। 
  • दिलशाद गार्डेन, शिव विहार और जौहरी एंक्लेव मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट को बंद कर दिया गया है। इन स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेन नहीं रूक रही हैं। 
  • Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के 285 स्टेशनों में से चावड़ी बाजार, लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट, जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर, जामिया मिलिया इस्लामिया स्टेशन सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के अनुसार बंद है। बाकी मेट्रो नेटवर्क सुचारू ढ़ंग से चालू है।

 

 

  • जामिया मिलिया इस्लामिया के एंट्री और एग्जिट गेट बंद। ट्रेन इस स्टेशन पर नहीं रूकेगी। इससे पहले जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया था जहां ट्रेन नहीं रूक रही है।

 

 

  • जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जमा है। भीड़ को देखते हुए यहां दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और वे स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह भीड़ को जंतर-मंतर की तरफ नहीं जाने देगी क्योंकि उस इलाके में निषेधाज्ञा लागू है।

 

 

  • Delhi CAA Protest: सीलमपुर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, पूर्वोत्तर दिल्ली के डीसीपी वीपी सूर्या बोले, "आज क्षेत्र में शांति है। अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां तैनात हैं और 1500 अन्य सुरक्षाकर्मी भी संवेदनशील इलाकों में मौजूद हैं। स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।"

 

 

  • Jama Masjid Delhi Protest: दिल्ली पुलिस पीआरओ, एमएस रंधावा भी स्थिति को नियंत्रित और निगरानी करने के लिए मौके पर मौजूद है। उन्होंने जामा मस्जिद में एकत्रित लोगों को शांति से वहां से हट जाने का आग्रह किया है।

 

 

  • Delhi Jama Masjid Protest: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जामा मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन, भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद भी मौके पर मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस ड्रोन्स के जरिए हालात पर नजर बनाए हुए है। आजाद को प्रदर्शन में शामिल होने की इजाजत नहीं मिली है।

 

 

  • खुद को चंद्रशेखर आज़ाद की भीम आर्मी सदस्य होने का दावा करने वाले एक शख्स को पुलिस ने जामा मस्जिद के पास से पुलिस हिरासत में लिया है। फिलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

 

 

  • दिल्ली पुलिस पीआरओ, एमएस रंधावा बोले- जामा मस्जिद के आसपास धारा 144 लागू नहीं है। यहां के लोग सहयोग कर रहे हैं और शांति चाहते हैं, दिल्ली पुलिस भी उसी के लिए काम कर रही है। जामा मस्जिद के आसपास कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं।

 

 

  • Protest in Delhi: नागरिकता संशोधन कानून के  खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बयान जारी कर कहा है कि चावड़ी बाजार, लाल क़िला और जामा मस्जिद के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।

 

 

  •  पुलिस ने दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जो गृह मंत्री अमित शाह के घर के पास नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे थे।

 

 

  • सीलमपुर इलाके में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। उत्तर पूर्व दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी आरपी मीणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।

 

 

  • उत्तर पूर्वी दिल्ली में कड़ी सुरक्षा की गई। जॉइंट सीपी आलोक कुमार ने बताया, 'उत्तर पूर्व जिले में सीआरपीएफ और आरएएफ की 10 कंपनियों सहित पर्याप्त बल की तैनाती की गई है। हमने किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए ड्रोन तैनात किए किए हैं।'

 

 

  • नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पांच ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के 14 थानों में से 12 में धारा 144 लगाई गई है। पुलिस फ्लैग मार्च करने के साथ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी ध्यान दे रही हैः दिल्ली पुलिस

 

 

  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बताया है कि दिल्ली में सभी मेट्रो स्टेशन पूरी तरह खुले हैं और पहले की तरह मेट्रो की सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। इससे पहले आज दो स्टेशनों को बंद किया गया था।

 

  • नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। 

 

 

  • दिल्ली से सटे नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा : नोएडा , ग्रेटर नोएडा में इंटरनेट बन्द नही करेंगे । उपद्रवियों पर नज़र बनी हुई है । अगर किसी ने हिंसा फैलाने की कोशिश की तो सख़्त कार्यवाही की जाएगी ।

 

 

  • दिल्ली पुलिस ने फेसबुक और ट्विटर सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों से करीब 60 खातों से आपत्तिजनक सामग्री हटाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए पत्र लिखा है। पुलिस ने कहा है कि जो लोग अफवाह फैलाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगाी।
  • दिल्ली में आज  CAA के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शन के कारण कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है। फिलहाल जसोला विहार शाहीन बाग, जामिया मिलिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन को बंद किया गया है।

 

 दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन के लिए लाल किले पर जमा हुए लोगों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया और आज भी पुलिस इसी तरह के तरीके अपना सकती है। 
 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर