Delhi: पीने के लिए 'बीड़ी' नहीं दी तो दो भाइयों ने रेत दिया गला, आरोपियों ने बताई खौफनाक अपराध की पूरी कहानी

Delhi News: दिल्‍ली में चाकूबाजी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। एकबार फिर वसंत विहार इलाके से चाकूबाजी की खौफनाक कहानी सामने आई है। यहां बीड़ी नहीं देने पर दो सगे भाईयों ने एक व्‍यक्ति की चाकू मार हत्‍या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

killing for beedi
बीड़ी नहीं देने पर दो भाईयों ने की व्‍यक्ति की हत्‍या  
मुख्य बातें
  • मृतक करता था कबाड़ बीनने का कार्य, अभी नहीं हो पाई पहचान
  • पकड़े जाने के बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताई हत्‍या की कहानी
  • सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस, चाकू बरामद

Delhi News: राजधानी दिल्ली इस समय अपराधियों और अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। यहां पर आए दिन अपराध की एक से बढ़कर एक खौफनाक कहानियां सामने आ रही हैं। बुधवार को एक बार फिर से ऐसी ही घटना सामने आई जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक व्यक्ति की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने दो भाईयों द्वारा मांगे जाने पर 'बीड़ी' देने से मना कर दिया। इस बात से नाराज आरोपियों ने उस पर चाकुओं से हमला कर हत्‍या कर दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह वारदात दरियागंज इलाके के वसंत विहार इलाके में हुआ। दोनों आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय शिवम और 19 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार मृतक कबाड़ बीनने का कार्य करता था। मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने बताई अपने खूनी खेल की कहनी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली कि दिल्ली गेट के लाल गली क्षेत्र में आश्रय गृह के पास एक व्यक्ति लहूलुहान हालात में पड़ा है। पुलिस वहां से घायल को लेकर एलएनजेपी अस्पताल पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज में पुलिस को दो संदिग्ध दिखे। पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि पुलिस ने दोनों संदिग्धों की पहचान मोहित और शिवम के रूप में करने के साथ उन्‍हें दिल्ली गेट इलाके से दबोच लिया। पुलिस ने दोनों से जब पूछताछ की तो इन आरोपियों को अपने खूनी खेल की पूरी कहानी बताई। आरोपियों ने बताया कि वे दोपहर लगभग दो बजे आश्रय गृह के पास कूड़ा बीन रहे एक व्यक्ति से बीड़ी मांगी तो वह बीड़ी देने की जगह गाली-गलौज करने लगा। जिसके बाद दोनों भाईयों ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू से पांच छह वार करने के बाद मृतक का गला रेत दोनों वहां से भाग गए। पुलिस ने कहा कि घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर