दिल्ली में शुरू हुआ 'जहां वोट, वहां वैक्सीनेशन' अभियान, सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अगर केंद्र की तरफ से वैक्सीन मिलती रही तो एक महीने में 45 साल से अधिक के उम्र वालों को वैक्सीन लग जाएगी।

Delhi CM Kejriwal announces Jahan Vote, Wahan Vaccination campaign
दिल्ली में शुरू हुआ 'जहाँ वोट, वहाँ वैक्सीनेशन' अभियान 
मुख्य बातें
  • दिल्ली में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन का विशेष अभियान शुरू
  • जहां VOTE, वहां VACCINATION अभियान की होगी शुरूआत
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया ऐलान

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी के साथ ही आज से कई तरह की पाबंदियां हट गई हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, '45 साल से अधिक लोगों के लिए दिल्ली में आज से एक स्पेशल अभियान शुरू किया जा रहा है जिसका नाम जहां वोट वहां वैक्सीनेशन है। अगर वैक्सीन की कमी नहीं हुई तो इस अभियान के तहत 4 हफ्तों में 45 साल से अधिक सभी लोगों को दिल्ली में वैक्सीन लगा दी जाएंगी।'

मुख्यमंत्री ने बताया,' इस अभियान के तहत हम लोगों के घर-घर जाएंगे और कहेंगे कि जहां आप वोट डालने जाते हो आप वहीं जाएं और वहां पर आपके वैक्सीनेशन का हमने इंतजाम किया हुआ है। आज से दिल्ली  के 70 वार्ड से ये शुरू किया जाएगा। हर हफ्ते 70 वार्ड में ये अभियान किया जाएगा। आज जिन 70 वार्ड में ये अभियान शुरू किया जा रहा है वहां के बूथ लेवल ऑफिसर(BLO) को आज ट्रेनिंग दी जा रही है। ये BLO अगले 2 दिन हर घर में जाकर पूछेंगे कि 45 साल से अधिक के लोग कौन है, क्या उन्हें वैक्सीन लग चुकी है अगर नहीं तो वो उन्हें वैक्सीन लगवाने का स्लॉट देकर आएंगे'

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 57 लाख लोगों में से 27 लाख को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष और अधिक आयु वर्ग के जो लोग टीकाकरण केंद्रों में अपने आप नहीं आ रहे, अब हम उनके घर जाएंगे।

अनलॉक हुए बाजार

आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं और रविवार को ये 400 से कम रहे। कोरोना वायरस की विनाशकारी दूसरी लहर से प्रभावित दिल्ली में सोमवार को हालात सामान्य जनजीवन की ओर बढ़ते नजर आए जब करीब दो महीनों के बाद यहां बाजार और मॉल फिर से खुले। दिल्ली मेट्रो की सेवा सोमवार को करीब तीन हफ्ते के अंतराल के बाद बहाल की गई।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर